(देवेंन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- जनपद में लोक सभा के लिये मतदान शान्ति पूर्वक सम्पन्न हो गया। मिली जानकारी के अनुशार शाँय 5 बजे तक कुल मतदान 56.23 प्रतिशत रहा। केदार नाथ विधान सभा छैत्र के ईशाला पोलिंग बूथ पर ग्रामीणो के चुनाव वहिस्कार का असर दिखा। यहाँ ग्रामीणो ने सडक की माँग को लेकर मतदान का वहिस्कार किया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने शान्ति पूर्ण, निष्पक्ष चुनाव संपन कराने मे जुटे समस्त कार्मिकों को बधाई एँव शुभकामनाएँ दी।
जनपद की दोनो विधान सभा छैत्रों के पोलिंग बूथों पर मतदाताओं का सुबह से ही पंहुचने का सिलसिला शुरू हुआ दोपहर एक बजे तक लगभग 42 प्रतिशत मतदाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जो शाँय होते होते 56.23 प्रतिशत तक पहुँचा। केदारनाथ विधानसभा में 58.73 प्रतिशत जबकि रुद्रप्रयाग विधानसभा में 54.07 प्रतिशत रहा। केदारनाथ विधानसभा में 05 बजे तक 26721 महिला मतदाताओं एवं 23623 पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि रुद्रप्रयाग विधानसभा में पुरुष 21188 एवं महिला 27986 मतदाताओं ने मतदान किया।
इस बार भी पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं ने अधिक संख्या मे अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
प्रशासन की ओर से सभी बूथों पर सुविधाओं के साथ सभी ब्यवस्थायें चाक चौबंध की गई थी। पहली बार स्थापित महिला संचालित बूथ आकर्षण का केन्द्र रहे। बूथो पर एनसीसी व एनएसएस के स्वंय सेवक स्थानीय परिधानों मे बुजुर्ग मतदाताओं को बूथ तक लाने में सहयोग में जुटे रहे।
निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के साथ पोलिंग पार्टियां वापस आना शुरू हो गया हैं। विधानसभा रुद्रप्रयाग की पहली पोलिगं पार्टी शाम 06:30 बजे अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान स्थित निर्वाचन कलेक्शन सेंटर पहुंची। मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती ने पहली पोलिंग पार्टी बूथ नंबर 14 खाल के कलेक्सन सेंटर पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर फूल मालाओं से स्वागत किया। साथ ही पोलिंग पार्टियों द्वारा सकुशल मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं विधानसभा रुद्रप्रयाग के महिला संचालित बूथ 108 श्री सच्चिदानंद राजकीय इंटर काॅलेज मैनेज कर रही महिला कार्मिकों का स्वागत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्धनी सुमन, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पन्त, अधिशासी अभियंता आरडब्ल्यूडी मीनल गुलाटी सहित अन्य महिला अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर फूल मालाओं से स्वागत किया व सकुशल मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।





