Monday, April 20, 2026
HomeTrending Now25 अप्रैल को घोषित होगा उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026

25 अप्रैल को घोषित होगा उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026

रामनगर (नैनीताल)(गोविन्द पाटनी) स्थित उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं वर्ष 2026 तथा परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष 2025 का परिणाम 25 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे घोषित किया जाएगा।

परिषद कार्यालय में उपस्थित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को परिणाम “एक दृष्टि में” उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि अन्य मीडिया संस्थानों को उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई ई-मेल आईडी के माध्यम से परीक्षाफल भेजा जाएगा।

परिषद ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाफल के प्रकाशन हेतु मीडिया संस्थानों को निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा। परिणाम का उपयोग केवल प्रकाशन के लिए ही किया जाएगा तथा उसे शुद्धता के साथ प्रकाशित करना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थियों से परीक्षा परिणाम देखने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

साथ ही, परिणाम में किसी भी प्रकार की मुद्रण त्रुटि के लिए परिषद उत्तरदायी नहीं होगी। परिषद द्वारा जारी अंकपत्र/प्रमाण पत्र ही आधिकारिक रूप से मान्य होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments