Wednesday, April 24, 2024
HomeStatesUttarakhandक्रय केंद्र पर धान की तौल कम होने पर कांग्रेसियों का हंगामा

क्रय केंद्र पर धान की तौल कम होने पर कांग्रेसियों का हंगामा

रुद्रपुर। नई मंडी समिति स्थित दक्षिणी सोसायटी के क्रय केंद्र पर धान की तौल कम होने पर कांग्रेसियों ने हंगामा कर दिया। एसएमओ के भरोसा दिलाए जाने के बाद कांग्रेसियों ने शांत हो गये। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि क्रय केंद्रो पर किसानों को परेशान किया जाएगा तो वह आंदोलन करेंगे।

मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह ने दक्षिणी सोसायटी के क्रय केंद्र पर पहुंच कर वहां कम तौल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा किसान क्रय केन्द्र पर पिछली चार तारीख से अपना धान लिए बैठे हैं। लेकिन उनका अभी तक नंबर नहीं आया है। क्रय केद्र पर लगभग मात्र पांच सौ कुंतल धान की तुलाई हो रही है, जबकि वहां दो हजार कुंतल की आवक है। जिसके कारण किसान परेशान हो रहे है।

उन्होंने एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा से बात कर क्रय केंद्र पर कांटे बढ़ाने की मांग की। जिससे किसानों का धान अधिक से अधिक तोला जा सके। उन्होंने आरोप लगाया क्रय केंद्रों पर नंबर नहीं आने के कारण किसान को अपना धान कम दाम में बेचना पड़ रहा है। हंगामा बढ़ने पर एसएमओ अतुल चतुर्वेदी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उच्चाधिकारियों से बात कर संजीव सिंह को समस्या का हल निकालने का भरोसा दिलाया। यहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, फिरदौस सलमानी, नीरज कुमार, जाहिद हुसैन, विनोद पंत, मोहन लाल, महावीर सिंह, रंजीत सिंह, रवि गंगवार रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments