नैनीताल, राजकीय महाविद्यालय मालचौड़ में मंगलवार को तीन दिवसीय सेवा संकल्प अभियान का समापन हुआ। सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने प्रथम दिवस निबंध प्रतियोगिता, द्वितीय दिवस में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता तथा तृतीय दिवस में रंगोली प्रतियोगिता एवं खेल प्रतियोगिताएं संपादित कराई गई। सभी प्रतियोगिताओं के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को आगामी वार्षिकोत्सव में पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
समापन सत्र के मुख्य अतिथि पूरन चंद्र नैलवाल दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मालधनचौड़ महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर विषयों के विस्तार बी.एस.सी. एवं बी.कॉम. की कक्षाओं का संचालन तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं के संचालन के लिए सरकार से वार्ता करेंगे और इस विषय को उच्च शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री के सम्मुख भी रखेंगे, इस अवसर पर नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारी ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण किया और एक स्वर से महाविद्यालय की ज्वलंत समस्याओं के समाधान की अपेक्षा की ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में विक्रम सिंह नेगी ग्राम प्रधान भवानीपुर खुल्बे ,राजेंद्र सिंह गोसाई उप प्रधान भवानीपुर खुल्बे तथा वरिष्ठ पत्रकार शेखर पपने उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संपादन में प्रो. डॉ.अनुपमा तिवारी प्रो.(डॉ.) जी.सी. पंत, डॉ. पी. के. निश्चल, डॉ. प्रदीप चंद्र, दीपा पांडे योगाचार्य, मोहम्मद नफीस, शुभम, राकेश, बलवंत जगदीश आदि ने सहयोग किया, प्राचार्य डॉ. सुशीला सूद ने अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए महाविद्यालय की समस्याओं पर अपने विचार रखें । कार्यक्रम का संचालन प्रियदर्शन (असिस्टेंट प्रोफेसर)राजनीति विज्ञान ने किया।





