Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowरेस्क्यू टीम का देर रात तक सघन सर्च अभियान, रात में ही...

रेस्क्यू टीम का देर रात तक सघन सर्च अभियान, रात में ही मिला बच्चे का शव

“सिंद्रवाणी गांव के आस पास वन विभाग के कुल 20 कर्मी, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ के 14 कर्मी, जिला प्रशासन के 6 कर्मी एवं पुलिस टीम सर्च अभियान में रहे शामिल ,एसडीएम रुद्रप्रयाग, डीडीएमओ, एसडीओ वन विभाग, कोतवाली प्रभारी एवं जिला सूचना अधिकारी स्वयं घटनास्थल पर मौजूद”
(देवेन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी के नेतृत्व में सिंद्रवाणी (छिनका नगरासू) में गुलदार द्वारा बच्चे को उठाकर ले जाने के मामले में 07 अलग अलग टीमों द्वारा गहन सर्च अभियान चलाया गया। जिसके चलते रात्रि लगभग 11 बजे बच्चे का शव बरामद कर लिया गया।
एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी ने बताया कि वन विभाग की 3 टीमें, डीडीआरएफ की 2 टीम, एसडीआरएफ की एक टीम एवं पुलिस तथा प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से गहन सर्च अभियान चलाया गया और बच्चे का शव खोज लिया गया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा, “गुलदार के संभावित खतरे को देखते हुए ग्रामीणों की राय को शामिल करते हुए विभिन्न स्थानों पर पिंजरे लगाए जाएँगे एवं वन विभाग की गश्ती टीम लगातार गश्त करेगी।
बच्चे का विवरण:
नाम: दक्ष पुत्र श्री हेमंत बिष्ट
उम्र लगभग 05-06 वर्ष

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments