Thursday, January 22, 2026
HomeNationalदिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारने वाला गिरफ्तार, आवास क्या...

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारने वाला गिरफ्तार, आवास क्या हुआ, पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बृहस्पतिवार सुबह को सिविल लाइंस स्थित उनके आधिकारिक आवास पर आयोजित ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हमला किया गयया, भाजपा ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
भाजपा की दिल्ली इकाई ने एक संदेश में यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पर हुए ‘‘हमले’’ की ‘‘कड़ी’’ निंदा की है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि गुप्ता पर लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति ने ‘‘हमला’’ किया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने जन सुनवाई के दौरान पहले मुख्यमंत्री को कुछ कागज दिए और फिर कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया। हमलावर को अब दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जाँच जारी है। जाँच के दौरान, हमलावर की पहचान राजेशभाई किम्झी के रूप में हुई, जो गुजरात के राजकोट का निवासी है। दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी हमले की निंदा की और इसे “प्रतिद्वंद्वियों की साज़िश” बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है और जल्द ही सब कुछ सामने आ जाएगा।
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने हमले की निंदा की है और घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, उन्होंने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं, तो राष्ट्रीय राजधानी में एक आम आदमी कैसे सुरक्षित रह सकता है। यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। लेकिन यह घटना महिलाओं की सुरक्षा की पोल भी खोलती है।”
आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने हमले की निंदा करते हुए गुप्ता की सुरक्षा की कामना की और दिल्ली पुलिस से मुख्यमंत्री पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने हिंदी में लिखे एक ‘X’ पोस्ट में कहा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध के लिए जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होती।”
समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए, एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि जब यह घटना हुई, तब गुप्ता कार्यक्रम सुन रही थीं। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “हमने पीछे से शोर सुना, और जब तक हम मुड़े, पुलिस हमलावर को पकड़ कर ले जा चुकी थी।”
एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमला सुबह 8.05 से 8.10 बजे के बीच हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपी गुप्ता पर हमला करने का मौका तलाश रहा था और अचानक उसने उन पर हमला कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर ऐसा कदम उस व्यक्ति ने क्यों उठाया, गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ चल रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments