हरिद्वार, जनपद के पतंजलि में एक मरीज के मौत होने की खबर है । मिली जानकारी के मुताबिक बहादराबाद स्थित वैलनेस सेंटर की तीसरी मंजिल से एक मरीज ने कूदकर आत्महत्या कर ली।
पत्नी मानसिक रूप से बीमार अपने पति का इलाज कराने मैनपुरी से आई थी। गुरुवार शाम पहले राजीव कुमार 42 वर्ष ने फांसी लगाने का प्रयास किया था, तब बीवी ने बचा लिया था, लेकिन आज तड़के वह छत से कूद गया।




