देहरादून, उत्तराखंड़ में रोल बॉल खेल को बढ़ावा देने एवं युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से द्वितीय मिनी अंडर-11 एवं जूनियर अंडर-17 नेशनल नॉर्थ जोन रोल बाल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है, इसी माह 29 से 31 अगस्त 2026 तक चलने वाली इस चैंपियनशिप का आयोजन स्केटिंग रिंक, परेड ग्राउंड में किया जा रहा है। स्थानीय प्रेस क्लब में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए आयोजकों ने बताया कि इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर एवं उत्तराखंड से दोनों आयु वगों में लगभग 32 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
रोल बॉल के क्षेत्र में उत्तराखंड की बढ़ती सक्रियता एवं बेहतर आयोजन क्षमता को देखते हुए इस प्रतिष्ठित ब्रेशनल नॉर्थ जोन चैंपियनशिप की मेजबानी का अवसर उत्तराखंड को प्राप्त हुआ है। प्रतियोगिता में अंडर-11 एवं अंडर-17 आयु वर्गे के बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
इस चैंपियनशिप का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभाप प्रदर्शित करने, प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्राप्त करने तथा खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना को बढ़ावा देना हैं।

Recent Comments