देहरादून, हरिद्वार रोड़ स्थित मोहकमपुर, लोअर नत्थनपुर एवं लोअर नेहरुग्राम क्षेत्र के विकास के लिए आस पास की दर्जनों कॉलोनियों के निवासियों द्वारा जन कल्याण समिति का गठन किया गया।
क्षेत्रीय विकास की चिंता को लेकर आज सैकड़ों क्षेत्रवासी श्री कृष्ण मंदिर, कृष्ण विहार लोअर नेहरुग्राम के परिसर में एकत्रित हुए। सभी का कहना था कि विधानसभा से मात्र तीन चार किलोमीटर दूर, देहरादून हरिद्वार राष्ट्रीय राज मार्ग स्थित इस क्षेत्र की निरंतर उपेक्षा हो रही हैं। निकटवर्ती विभिन्न कालोनियों के विकास के लिए जो कार्य सभी लोग अलग-अलग रूप में कर रहे हैं यदि यह ऊर्जा संगठित होकर एक दिशा में लगेगी तो निश्चित ही उसके सकारात्मक परिणाम आयेंगे।
सर्वसम्मति से जन कल्याण समिति मोहकमपुर के निम्न पदाधिकारियों का चुनाव किया गया, जिनमें मोहन सिंह नेगी अध्यक्ष, राजीव खनसाली सचिव, शेखर बरमोला कोषाध्यक्ष, कांता प्रसाद सती उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर चमोला संगठन सचिव, विक्रम चौधरी सह सचिव, वी आर चमोली संयुक्त मंत्री वहीं संरक्षक मंडल में टी पी सेमवाल, एल डी व्यास एवं सुमेर सिंह नेगी चुने गये, जबकि कार्यकारिणी सदस्य सुल्तान सिंह भंडारी (कृष्ण विहार), जी एस भंडारी,(सदभावना कॉलोनी), रामचंद्र सिंह रावत (गणेश पुरम), जगदीश प्रसाद देवरानी (न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी), दिनेश चमोला व जी एस बर्तवाल (चाणक्य पुरम), चैत राम भट्ट (न्यू चाणक्य पुरम), चरणसिंह रावत (एकता विहार), मदन चौधरी (ज्वाल्पा एनक्लेव) चुने गये ।
बैठक में तय हुआ कि, समिति के पदाधिकारी, मोहकमपुर, लोअर नत्थनपुर, लोअर नेहरुग्राम क्षेत्र की दर्जनों कॉलोनियों में नालियों, सड़कों, पानी, बिजली, साफ सफाई, अतिक्रमण आदि समस्याओं के समाधान को लेकर, जल्द ही क्षेत्रीय विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ एवं श्री बृज भूषण गैरोला जी से मिलकर ज्ञापन देगा। समिति कानून के दायरे में रहकर शालीनता के साथ, जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज लगातार उठाएंगी।



Recent Comments