Saturday, August 8, 2026
HomeTrending Nowएनबीआर न्यू आईटी सिस्टम ने एआई आधारित “इंटेलिवा डिटेक्टिव” किया लॉन्च

एनबीआर न्यू आईटी सिस्टम ने एआई आधारित “इंटेलिवा डिटेक्टिव” किया लॉन्च

देहरादून, एनबीआर न्यू आईटी सिस्टम प्रा. लि. ने आज AI Brook (सिंगापुर) एवं JBIT इंजीनियरिंग कॉलेज, देहरादून के सहयोग से “इंटेलिवा डिटेक्टिव” नामक एक अत्याधुनिक एआई आधारित वीडियो एनालिटिक्स प्लेटफ़ॉर्म और एआई-आधारित डिजिटल स्वास्थ्य स्मार्ट सिस्टम को लांच किया है।
स्थानीय प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुये डा. रवि शर्मा ने कहा कि यह अत्याधुनिक एआई आधारित वीडियो एनालिटिक्स प्लेटफ़ॉर्म है, और यह प्लेटफ़ॉर्म कानून प्रवर्तन एजेंसियों, सुरक्षा संगठनों और कॉर्पोरेट सुरक्षा टीमों के लिए सुरक्षित, गोपनीयता-सचेत और किफायती वीडियो विश्लेषण समाधान प्रदान करता है।
इसकी प्रमुख विशेषता यह है कि वीडियो डेटा उपयोगकर्ता की स्थानीय प्रणाली में ही रहता है, जिससे डेटा सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित होती है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से हम कई सौ कैमरे के डाटा का एनालिसिस एआई की मदद से कुछ ही घंटों में किया जा सकता है।
डा. शर्मा ने कहा कि अपराध से जुड़े फ्रंट पर यह स्मार्ट सिस्टम बेहद कारगर साबित होगा, क्योंकि वर्तमान में वीडियो एनालिस में कई दिन का समय लगता है।
इस अवसर पर एनबीआर न्यू आईटी सिस्टम्स ने एक इंटेलिजेंट वियरेबल-आधारित हेल्थ मॉनिटरिंग प्लेटफ़ॉर्म भी प्रस्तुत किया, जो निरंतर स्वास्थ्य निगरानी और प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली को सक्षम बनाता है। यह पहल भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एआई, डिजिटल सुरक्षा और हेल्थ टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एनबीआर न्यू आईटी सिस्टम्स की मजबूत उपस्थिति को दर्शाती है। पत्रकार वार्ता में कुश भार्गव न्यूजीलैंड, अरविंद बाबा एवं पंकज बालियान आदि मौजूद रहे l

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments