Saturday, July 25, 2026
HomeStatesUttarakhandबच्ची पर हमला करने वाला गुलदार पिंजरे में कैद

बच्ची पर हमला करने वाला गुलदार पिंजरे में कैद

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  नगर निगम श्रीनगर क्षेत्रांतर्गत श्रीकोट गंगानाली में बीते शुक्रवार को बच्ची को घर से उठाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। शनिवार सुबह करीब 6 बजे गुलदार वन विभाग द्वारा लगाये गये पिंजरे में कैद हुआ। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे के करीब घर के आंगन में अपने पिताजी के साथ टहल रही 7 वर्षीय सिया को गुलदार घर से उठा ले गया। घर में चीख पुकार शुरू होने के साथ ही परिजन गुलदार के पीछे दौड़ पड़े। जोर-जोर से आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग बच्ची की खोजबीन में जुटे। आंधे घंटे की खोजबीन के बाद बच्ची घर से 100 मीटर दूरी पर खून से लथपथ हालत में झाडियों में मिली। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को बेस चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्ची प्राथमिक उपचार देकर उसे हाई सेंटर एम्स रेफर कर दिया गया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments