Thursday, August 13, 2026
HomeStatesUttarakhandजर्मनी की संसद में गूंजी श्री गंगा जी की महिमा, स्वदेश वापसी...

जर्मनी की संसद में गूंजी श्री गंगा जी की महिमा, स्वदेश वापसी पर तन्मय वशिष्ठ ने किया गंगा पूजन

हरिद्वार (कुलभूषण) हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने गंगा पूजन किया तन्मय वशिष्ठ अभी जर्मनी के फ्रैंकफोर्ड संसद में श्री गंगा जी पर आधारित संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के रूप में वहां श्री गंगा जी की महिमा एवं तीर्थ पुरोहितों की महत्वता पर अपने विचार रख कर आए। आज हर की पौड़ी पर गंगा जी का पूजन कर उन्होंने श्री गंगा जी के प्रति श्रद्धा ज्ञापित की उन्होंने कहा कि श्री गंगा जी के आशीर्वाद से ही ये संभव हो पाया है साथ ही उन्होंने श्री गंगा सभा की अपनी कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का आभार भी व्यक्त किया उन्होंने कहा कार्यकारिणी के सभी सदस्य कंधे से कंधा मिलाकर श्री गंगा सभा के माध्यम से हरकी पौड़ी और तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं के लिए कार्य कर रहे हैं इन्हीं कार्यों के फल स्वरुप जर्मनी से आए हुए सांसदों के दल ने श्री गंगा सभा के कार्यों को देखते हुए मुझे जर्मनी की संसद में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया मेरे सभी साथी इस उपलब्धि के भागीदार है इस अवसर पर श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, उपाध्यक्ष मनोज झा, स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणि, समाज कल्याण मंत्री विकास प्रधान ,कोषाध्यक्ष अविनाश क्षोत्रिय, दलपति पुनीत त्रिपाठी ,सचिव अवधेश पटुवर,सचिव शैलेश गौतम, सचिव उज्ज्वल पंडित,गंगपल्लवी के संपादक वैभव विद्याकुल, सचिव आशीष मारवाड़ी, विद्वत परिषद के सचिव करुणेश मिश्रा,विश्वास शिवपुरी अभय त्रिपाठी,योगेश अल्हड़, बाबूराम मिश्रा ईशान अल्हड़, शिवांश झा ,शाश्वत वशिष्ठ सुधीर जी कुएं वाले,अनुज प्रधान नितिन खेड़ेवाले,शिवम अंगारसोडिए, चंद्रमोहन विद्याकुल,अक्षत शिवपुरी,तन्मय बल्ली के,राजीव झा पंकज अधिकारी शिवम अल्हड़,अंश झा, अभिनव कीर्तिपाल निशांत विद्याकुल प्रभांश गौतम,केशव बागडोलिए अनमोल मल,अंकुश त्रिपाठी आशीष तांसीपुरीये,युवराज चाकलान,संजीव मोलातिए आदि पुरोहित उपस्थित रहे।गंगा पूजन आचार्य अमित शास्त्री के द्वारा कराया गया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments