जनरल हणुत सिंह सेवा ट्रस्ट को भूमि आवंटित कराने मोर्चा पहुंचा शासन

0
639

# नगर निगम ने 2022 में किया था प्रस्ताव पारित

# फक्र-ए-हिंद/महावीर चक्र विजेता का भी नहीं रखा शासन ने ख्याल

# आपत्ति पर आपत्ति लगाकर पत्रावली डाल दी ठंडे बस्ते में

देहरादून, जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रमुख सचिव, शहरी विकास विभाग आरके सुधांशु से मुलाकात कर संत सोल्जर जनरल हणुत सिंह सेवा ट्रस्ट को पट्टे पर भूमि आवंटित कराने के मामले में पुनर्विचार करने का आग्रह किया, जिस पर सुधांशु ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
नेगी ने कहा कि अगस्त 2022 को नगर निगम द्वारा सर्व समिति से प्रस्ताव पारित कर 30/11/2022 को नगर आयुक्त नगर निगम के माध्यम से सचिव, शहरी विकास को पत्रावली प्रेषित की गई थी, जिसमें 1597.50 वर्ग मीटर भूमि महानायक/महावीर चक्र विजेता/फक्र-ए-हिंद की स्मृति में समाधि स्थल एवं तपसी स्थल हेतु आवंटित करने का आग्रह किया था, लेकिन शासन में बैठे अधिकारियों ने आपत्ति पर आपत्ति लगाकर पत्रावली ठंडे बस्ती में डाल दी थी।नेगी ने कहा कि महानायक जनरल हणुत सिंह की उपलब्धियां का शासन को संज्ञान लेना चाहिए, जिससे जनता को उनके कृत्यों से प्रेरणा मिल सके।