Friday, March 21, 2025
HomeTrending Nowपहाड़ी से आया बोल्डर कार पर गिरा चालक घायल

पहाड़ी से आया बोल्डर कार पर गिरा चालक घायल

जिला मुख्यालय के पास मनेरा बाईपास मार्ग पर पहाड़ी से हो रहा भूस्खलन लोगों के लिए मुसीबत बनकर रह गया है। बुधवार दोपहर को बिना बारिश के मनेरा बाईपास पर पहाड़ी से भूस्खलन हुआ और पत्थर का एक भारी बोल्डर सड़क पर चलती कार के ऊपर जा गिरा। जिससे कार सवार चालक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कार से बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेज दिया।

जिले में इन दिनों जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। बारिश के दौरान लगातार सड़क मार्ग बाधित हो रहे हैं। कई जगहों पर तो पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं, इससे जनहानि भी हुई है। वहीं जिला मुख्यालय के समीप मनेरा बाइपास पर सप्ताहह भर से लगातार पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। जो आवागमन करने वालों लोगों के लिए खतरा बन कर रह गया। बुधवार को नागेन्द्र पंवार पुत्र राजेन्द्र पंवार निवासी मैन मार्केट बाड़ाहाट उत्तरकाशी से मनेरा बाइपास होते हुए बड़ेथी डुंडा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पहाड़ी से भारी बोल्डर आया और उसकी कार के ऊपर गिर गया। जिससे नागेन्द्र पंवार घायल हो गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments