Thursday, August 13, 2026
HomeStatesUttarakhandजिलाधिकारी ने दिये बारिश के बीच सड़कों की सतत निगरानी के निर्देश

जिलाधिकारी ने दिये बारिश के बीच सड़कों की सतत निगरानी के निर्देश

रुद्रप्रयाग – जनपद में रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते विभिन्न स्थानों पर सड़कों के बाधित होने की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी उपजिलाधिकारी प्रातः और सायं अपने-अपने क्षेत्रों की सड़कों की स्थिति का जायजा लें तथा मार्ग बाधित होने की सूचना मिलने पर रिस्पांस टाइम पर विशेष ध्यान देते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी सड़क को अनावश्यक रूप से बंद न रहने दिया जाए। सड़क बंद होने की स्थिति में संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर तत्काल मार्ग को सुचारू कराया जाए, ताकि आमजन एवं यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन सड़कों की स्थिति का अपडेट लेते रहें और जहां कहीं भी सड़क बाधित हो, वहां संबंधित विभाग की टीम को तत्काल मौके पर भेजकर मार्ग खोलने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि बारिश के दौरान सड़कों की सतत निगरानी, त्वरित रिस्पांस और समयबद्ध कार्रवाई प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रशासन द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि बारिश के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments