देहरादून, विश्व पर्यावरण दिवस पर,मालसी जू पार्क के निकट नगर निगम दून के सौजन्य से वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत महापौर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय द्वारा वृक्षारोपण द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड बाल कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष, भारतीय रैड क्रास सोसायटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष, समाजसेवी और राज्य आंदोलनकारी मोहन खत्री द्वारा नगर निगम द्वारा शुरू किए गए विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद वृक्षारोपण अभियान की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।
उन्होंने वहां उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे अपने घरों में एक फलदार वृक्ष अवश्य लगाएं जिससे हमें फल खाने को मिले और साथ साथ शुद्ध हवा भी मिलती रहे। हमें प्लास्टिक का भी कम से कम प्रयोग करना है जिससे पृथ्वी स्वच्छ और हरित बनी रहे। विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी लोग, पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं,का उद्घोष याद रखें।



Recent Comments