Monday, May 20, 2024
HomeStatesUttarakhandजखोली पहुँचे मुख्यमंत्री ने जनता से भाजपा के पक्ष में मयदान की...

जखोली पहुँचे मुख्यमंत्री ने जनता से भाजपा के पक्ष में मयदान की अपील

रुद्रप्रयाग-मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को जखोली में गढ़वाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को पता है कि 19 अप्रैल को उत्तराखंड में पहले चरण में मतदान होने जा रहा है। लेकिन खास बात यह है कि सरकार किसकी चुनी जानी है इसे लेकर लोग निश्चिंत हैं क्योंकि सभी जानते हैं मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा सरकार ही बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो महीनों में 50 से अधिक स्थानों पर लोगों के बीच जा चुका हूँ और हर जगह से मोदी जी के समर्थन में ही लहर नजर आ रही है। मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी जानते हैं केंद्र में मोदी और गढ़वाल लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ही जीतने वाले हैं। प्रतियोगिता केवल इस बात की है कि कौन सी लोकसभा सबसे ज्यादा मतों से हमारे प्रत्याशियों को जिताती ही। उन्होंने जनसभा से अनिल बलूनी के लिए वोट की अपील करते हुए कहा कि हमारी सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने, मातृशक्ति को लखपति दीदी बनाने की गारंटी देती है। जनपद रुद्रप्रयाग की बात की जाए तो मोदी जी के विजन का नतीजा ही है कि आज बाबा केदारनाथ धाम लगातार भव्य होता जा रहा है। वर्ष 2013 में आयी भीषण आपदा के कारण केदार घाटी को क्षति हुई थी उसके पुनर्निर्माण का कार्य मोदी जी के नेतृत्व में ही सम्भव हो सका।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति को समर्पित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रमों से प्रदेश के कई महिला समूहों को बहुत प्रोत्साहन मिला। हमारी सरकार की नीतियों के अंतर्गत मातृशक्ति द्वारा तैयार उत्पादों को आज विश्वस्तर पर पहचान मिल रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारा प्रदेश देवभूमि होने के साथ-साथ वीर भूमि भी है। हमारे प्रदेश के हजारों युवा देश सेवा के लिए भारतीय सेवा से लेकर अन्य रक्षा संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हमारे वीर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने से भी कभी पीछे नहीं हटे। देवभूमि के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि के तौर पर हमारी सरकार देहरादून में सैन्य धाम स्थापित करने जा रही है। जिसे मोदी जी ने प्रदेश के चार धामों के बाद पांचवें धाम की संज्ञा दी है। प्रदेश के अधिकतम परिवार ऐसे हैं जिनसे जहां से एक व्यक्ति सेना में जरूर होता है। उन्होंने अपने पिताजी को याद करते हुए बताया कि उनके पिताजी खुद सैन्य सेवाओं में रहे और जिस दिन मोदी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन योजना लागू की थी उस दिन उनके पिताजी ने भाजपा को विशेष धन्यवाद दिया था।

मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बहुत बुरी स्थिति में है। वह खुद इस बात को मानते हैं इसलिए चुनाव में खड़े होने तुक का साहस नहीं जुटा पा रहे। उनके बड़े नेता खुद स्वीकारते हुए कह रहे हैं कि हमारे कार्यकर्ता सुस्त हो गए हैं। कहा कि करीब 60 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने देश में सरकार चलाई लेकिन विपरीत परिस्थितियों में बॉर्डर पर देश सेवा कर रहे जवानों का चिंतन उन्होंने कभी नहीं किया। मोदी सरकार ने ही हमारे देश के जवानों को अच्छी गुणवत्ता वाले जूते, वर्दी, जैकेट से लेकर अन्य सुविधाएं देने का कार्य किया है। हमारी सरकार का मानना है कि देश के लिए अपना सबकुछ त्यागने वाले सैनिकों को हर सुख सुविधा देनी चाहिए। अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले परिवार के आश्रितों को सरकारी नौकरी एवं मुआवजा की व्यवस्था भी हमरी सरकार ने की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे मार्ग, अच्छी सड़के बनने और लगातार सुविधाएं बढ़ने से प्रदेश में चारधाम यात्रा और बाबा केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले वर्षों में केदारनाथ के लिए रोपवे तैयार होने जा रहा है जिसकी आधारशिला खुद मोदी जी ने रखी है। वहीं हैली सेवाओं में भी लगातार विस्तार हो रहा है। उत्तराखंड, गढ़वाल लोकसभा हो या जनपद रुद्रप्रयाग जनपद मोदी जी ने हमेशा यहां के विकास के लिए कार्य किए हैं। हमारी सरकार ने हर वृद्ध के लिए पेंशन की व्यवस्था लागू कर दी है, जबकि पुरानी सरकारों में एक घर में केवल एक बुजुर्ग को पेंशन मिलती थी। संसद में महिलाओं के लिए 33 फीसद आरक्षण, राज्य में सरकारी नौकरियों में 30 फीसद क्षैतिज आरक्षण लागू किया गया है जबकि राज्य आंदोलनकारियो को 10 फीसद आरक्षण दिया जा रहा है।

इस अवसर पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी भाजपा से गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी, राज्यमंत्री अजेंद्र अजय, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार सहित अन्य पदाधिकारी एवं भारी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments