Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowशहीद स्थल खटीमा पहुंचकर मुख्यमंत्री ने आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर...

शहीद स्थल खटीमा पहुंचकर मुख्यमंत्री ने आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान में किया प्रतिभाग

खटीमा, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शहीद स्थल खटीमा पहुंचकर आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। उन्होंने देश की आजादी तथा देश व देश की सीमाओं की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों, स्वतंत्रा सेनानियों को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आजादी के महोत्सव के तहत देशभर में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश के अंदर राष्ट्र भक्ति का भाव जागृत हुआ है, यह समय जहां हमारे लिए आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का है, वहीं आने वाले 25 साल अमृतकाल होगा। उसके लिए भी हमें संकल्पबद्ध होना है। उन्होंने कहा कि हमारी नई पीढ़ी अमृतकाल में देश के नए सोपानों को तय करेगी। समृद्ध, समर्थ व शक्तिशाली भारत के रूप में जिसकी कल्पना कर रहे थे, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इसको आगे बढ़ाने का काम किया है। देश व राज्य के चहुंमुखी विकास हेतु हम सब संकल्प लें।

इस अवसर पर मंडी समिति अध्यक्ष श्री नन्दन सिंह खड़ायत, जिला महामंत्री श्री अमित पांडे, श्री रमेश जोशी, श्री दान सिंह, श्री गौरव सोनकर, श्री संतोष अग्रवाल, श्री दिनेश अग्रवाल, श्री हरीश जोशी, श्री भगत सिंह बोरा, जिलाधिकारी श्री युगल किशोर पंत, एसएसपी श्री मंजूनाथ टीसी उपस्थित थे।

 

बगवाल शुभ मुहूर्त के अनुसार हुई शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिलMay be an image of 5 people, people sitting and people standing

चंपावत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को चंपावत दौरे पर पहुंचे। सबसे पहले वह खटीमा में हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद मां वाराही के धाम देवीधुरा पहुंचे। मां वाराही के धाम देवीधुरा के खोलीखांड दुबाचौड़ में आज शुक्रवार को बगवाल मनाई जा रही है। बगवाल खोलीखांड दुबाचौड़ मैदान में फल और फूलों से खेली जाती है। चारखाम (चम्याल, गहड़वाल, लमगड़िया, वालिग) और सात थोक के योद्धा बगवाल में शिरकत की , बगवाल के लिए योद्धाओं के फर्रे तैयार हैं। बगवाल शुभ मुहूर्त के अनुसार दोपहर एक बजे बाज शुरू हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे। गहड़वाल खाम के योद्धा केसरिया, चम्याल खाम के योद्धा गुलाबी, वालिग खाम के सफेद और लमगड़िया खाम के योद्धा पीले रंग के साफे पहनकर बगवाल में शिरकत की।
चार प्रमुख खाम चम्याल, वालिग, गहड़वाल और लमगड़िया खाम के लोग पूर्णिमा के दिन पूजा अर्चना कर एक दूसरे को बगवाल का निमंत्रण देते हैं। पूर्व में यहां नरबलि दिए जाने का रिवाज था लेकिन जब चम्याल खाम की एक वृद्धा के इकलौते पौत्र की बलि की बारी आई तो वंशनाश के डर से उसने मां वाराही की तपस्या की। देवी मां के प्रसन्न होने पर वृद्धा की सलाह पर चारों खामों के मुखियाओं ने आपस में युद्ध कर एक मानव बलि के बराबर रक्त बहाकर कर पूजा करने की बात स्वीकार ली। तभी से बगवाल शुरू हुई है।

 

प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नगर निकाय के “हर घर तिरंगा” अभियानमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क देहरादून में हर घर तिरंगा  कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित रैली/प्रभात फेरी में प्रतिभाग किया ...

चम्पावत,  अभियान के तहत प्रदेश के सभी तेरह जिलों से कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल द्वारा देहरादून से वर्चुअली प्रतिभाग किया गया। जनपद चंपावत से कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर शुरू किया गया हर घर तिरंगा अभियान जन आंदोलन का रूप ले चुका है। बङी संख्या में लोग इसमें स्वतः स्फूर्त होकर प्रतिभाग कर रहे हैं। विशेष तौर पर युवाओं का जोश देखते ही बनता है। मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी नगर निकायों में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को चम्पावत से वर्चुअल सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में नगर निकायों में स्वच्छता अभियान भी संचालित किये जाएं। शहीद स्मारकों, सार्वजनिक कार्यक्रम स्थलों, शहीदों और महापुरुषों की मूर्तियों की विशेष रूप से साफ सफाई की जाए। जहां भी तिरंगा फहराया जाए, उन सार्वजनिक स्थलों की भी स्वच्छता सुनिश्चित किया जाए।
स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिवार जनों, शहीद जवानों के परिवार जनों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवार जनों, पूर्व सैनिकों, पद्म पुरस्कारों से सम्मानित राज्य के विशिष्ट जनों, राज्य व देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी कार्यक्रम से जोङा जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देशभर में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं। यह अमृत महोत्सव देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को समर्पित है। हमें उनके बलिदान गाथाओं को सदैव स्मरण में रखना है। आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में समृद्ध, समर्थ और शक्तिशाली भारत का पूरी दुनिया में मान सम्मान बढा है। हम अमृत काल में प्रवेश कर रहे हैं। आने वाले 25 वर्ष भारत की दशा और दिशा तय करेंगे। अमृत महोत्सव से पूरे देश में उत्साह का वातावरण है।
कार्यक्रम के दौरान माननीय नगर विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम आजादी की 75 वी वर्षगांठ मना रहे हैं। हम में से अधिकतम लोग आजादी के बाद पैदा हुए हैं। लगभग हम सभी के जीवन में यह पहला ऐसा अवसर है, हम इसे अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। इस अभियान को हम और अधिक हर्षोल्लास के साथ मनाएं। देश की आन बान और शान का प्रतीक तिरंगे को हर घर से फहराने की अपील की।उन्होंने कहा कि हमारा देश नित नई ऊंचाइयां छू रहा है। हमारी शान तिरंगा हमें हर पल संदेश देता है। जिसमें केसरिया रंग त्याग का सफेद शांति का हरा रंग समृद्धि का संदेश देता है
इस अवसर पर चंपावत से कार्यक्रम में वर्चुअली माननीय मुख्यमंत्री जी के अतिरिक्त
सांसद अल्मोड़ा श्री अजय टम्टा वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री कैलाश गहतोङी, जिलाध्यक्ष भाजपा विनीत पाठक, नगरपालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, वहीं प्रदेश मुख्यालय से कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक श्री खजानदास, श्री उमेश शर्मा काउ, श्रीमती सविता कपूर, देहरादून नगर निगम के मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, सहित उच्चाधिकारी, जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments