Tuesday, May 21, 2024
HomeStatesUttarakhandसत्य व धर्म का साथ सदैव विजय का मार्ग प्रशस्त करता है-...

सत्य व धर्म का साथ सदैव विजय का मार्ग प्रशस्त करता है- चौधरी

” ग्राम पंचायत डुंग्री मे आज मकर ब्यूह का भब्य मंचन देखने हजारों की संख्या मे उमड़े दर्शक, कर्ण व अर्जुन के पात्रों के उत्कृष्ट अभिनय ने दर्शकों को बाधें रखा”

(देवेंन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- ग्राम पंचायत डुंग्री में चल रहे पॉडव नृत्य में आज मकर ब्यूह मंचन का भब्य आयोजन किया गया । अर्जुन द्वारा महारथी कर्ण बध का मंचन देखने आज हजारों की संख्या में दर्शकों का जमवाड़ा लगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिहं चौधरी ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुये कहा कि सत्य व धर्म का साथ सदैव विजय का मार्ग प्रशस्त करता है। पॉडवों ने कई कष्ट झेले लेकिन सत्य व धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा, यही कारण था कि भगवान श्रीकृष्ण का साथ उन्हे मिला ओर अंत में पॉडवो की विजय हुई।
कुरुक्षेत्र के युद्ध में अर्जुन के बाणों से छलनी भीष्म पितामह के शया पर जाने व गुरू द्रोणाचार्य के मारे जाने के बाद कौरव दल से कर्ण को सेनापति बनाया जाता है। कर्ण द्वारा अर्जुन बध के लिये मकर ब्यूह की रचना की गई। जिसमें आखिरकार अर्जुन के हाथों कर्ण बीरगति को प्राप्त होता है। मंचन में अर्जुन, कर्ण, व शकुनि के पात्रों ने उपस्थित दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इससे पूर्व ग्रामीणों द्वारा मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिहं चौधरी का भब्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष महाबीर सिंह पंवार, कनिष्क प्रमुख अगस्त्यमुनि शशी सिंह नेगी, गौरव चौधरी, नरेन्द्र पंवार, पॉडव नृत्य कमेठी के अध्यक्ष उम्मेद सिंह बुटोला, हनुमन्त सिंह बुटोला, झेत्र पंचायत सदस्य, सुमन देवी, ग्राम प्रधान डुंग्री मालती देवी, शूरबीर सिंह बुटोला , सहित क्षेत्र के गणमान्य ब्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह बुटोला द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments