Monday, June 22, 2026
HomeStatesUttarakhandग्राफिक एरा डीम्ड विवि मे हुआ दसवां दीक्षांत समारोह आयोजित

ग्राफिक एरा डीम्ड विवि मे हुआ दसवां दीक्षांत समारोह आयोजित

देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड विवि में रविवार को दसवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, विज्ञान और अन्य विषयों में स्नातक से पीएचडी के मेधावी छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गई। वर्ष 2019, 20 और 21 में पासआउट होने वाले 5317 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी गईं। 99 टॉपर्स को गोल्ड मेडल दिए गये। दीक्षांत समारोह में 98 सिल्वर और 91 ब्रॉंज मेडल भी दिए गए। समारोह में 32 शोधकर्ताओं को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और अन्य विषयों में शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि दी गई। 99 गोल्ड मेडल में से 61 छात्राओं ने मेडल हासिल कर मातृशक्ति का लोहा मनवाया।
मुख्य अतिथि एआईसीटीई के चेयरमैन डॉ. अनिल डी. सहस्रबुद्धि ने डिग्री दी। ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी रुपिंदर पाल सिंह, स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद और वानिकी विशेषज्ञ डॉ. जेपी चंद्रा को मानद उपाधियां प्रदान की गई। साइना नेहवाल कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाई। उन्होंने ऑनलाइन छात्रों को अपना संदेश भेजा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments