श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, सभी यात्री सुरक्षित

0
610

उत्तरकाशी, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज ढ़बरानी से आगे सौनगाड़ के पास गंगोत्री धाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का टेम्पो ट्रेवलर अनियंत्रित होने से सड़क पर ही पलट गया।
उक्त घटना की जानकारी पर एसडीआरएफ उत्तराखंड के जवानों द्वारा बिना समय गंवाए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार 18 लोगो को 02 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही SDRF टीम द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सर्चिंग करते हुए प्राप्त कीमती व आवश्यक समान को जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

उक्त वाहन (HR 55 AR 7404) अहमदाबाद, गुजरात के यात्रियों को लेकर गंगोत्री धाम हेतु जा रहा था व अचानक ब्रेक फैल होने से यह हादसा हो गया।