Monday, May 6, 2024
HomeStatesUttarakhandचक्रव्यूह -  अभिमन्यु वध का भव्य मंचन देख भावविभोर हुये दर्शक

चक्रव्यूह –  अभिमन्यु वध का भव्य मंचन देख भावविभोर हुये दर्शक

(देवेंन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- इन दिनों जनपद में परम्परागत पॉडव नृत्यों की धूम मची है। पॉडव नृत्य के साथ साथ कलाकारों द्वारा महाभारत युद्ध की कथाओं पर आधारित नाटकों का दर्शक खूब आंनद ले रहे है।
 इसी कड़ी में आज अगस्त्यमुनी विकास खंड की ग्राम पंचायत डुंग्री में भब्य चक्रब्यूह का मंचन किया गया।  चक्रब्यूह मे दर्शकों की नम ऑखों से  बीच अभिमन्यु वध मंचन मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। स्थानीय कलाकारों द्वारा अपने अभिनय से हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
न्याय पंचायत चोपड़ा की ग्राम पंचायत डुग्री में इन दिनों पॉडव नृत्य की धूम है। विगत एक माह से चल रहे पॉडव नृत्य देखने प्रतिदिन दर्शकों की खूब भीड़ जुट रही है। आज चक्रब्यूह रचना का भब्य मंचन किया गया। चक्रब्यूह मंचन देखने भारी संख्या में लोगों की खूब भीड़ जुटी। कलाकारों द्वारा दी गई  प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमुदाय को भावविभोर कर दिया। अभिमन्यु वध का मार्मिक मंचन दर्शकों के ऑसू नही रोक पाया। विजय सिहं बुटोला द्वारा कार्यक्रम का कुशल संचालन किया गया।
आयोजकों द्वारा बताया गया कि कल कमल ब्यूह व परसों मकर ब्यूह का भब्य मंचन किया जायेगा। जबकि 10 जनवरी को मोरू डाली के साथ पॉडव नृत्य का समापन होगा। इस अवसर पर मस्तान सिहं बुटोला, उम्मेद सिंह बुटोला, हनुमन्त सिंह बचटोला, झेत्र पंचायत सदस्य, ममता देवी, ग्राम प्रधान डुंग्री, कॉग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण सिंह रावत, शूरबीर सिंह बुटोला सहित क्षेत्र के गणमान्य ब्यक्ति मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments