देहरादून, उत्तराखंड विधान सभा प्रत्याशियों की लिस्ट के मामले में आप पार्टी की तरफ से बड़ी खबर आ रही है। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपनी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।
उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के प्रभामी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तराखंड – प्रत्याशियों की दूसरी सूची, सभी क्रांतिकारी साथियों को हार्दिक बधाई।





