राहुल गांधी की संसद सदस्यता पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से काग्रेसी खुश, मिष्ठान वितरण कर मनाई खुशी

0
557

रुद्रप्रयाग- सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के फैसले पर रोक लगाने को काग्रेस ने इसे सत्य की जीत बताया। कार्य कर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।
मोदी सर नेम मामले में मानहानी के बाद राहुल गाधी की संसद सदस्यता खत्म कर दी थी। जिसे राहुल गांधी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी आखिरकार 133 दिन बाद राहुल गांधी को देश की सर्वोच्च न्यायालय से राहत मिली। सर्वोच्च न्यायालय ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता को खत्म करने के फैसले पर रोक लगा दी।
काग्रेस कार्य कर्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाने को अलोकतांत्रिक हथकंडे अपना रही है। आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ये साफ हो गया कि केन्द्र सरकार असंवैधानिक कार्य कर रही है।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्षमण सिंह रावत ने कहा कि केन्द्र सरकार जनता की आवाज उठाने वाले विपक्ष के नेताओं पर असंवैधानिक तरीके से कानूनी शिकंजा कसने का कुत्सित प्रयास कर रही है। उन्होने कहा कि राहुल गांधी सड़क से लेकर सदन तक जनमुद्धों को मुखरता से उठा रहे थे वो उससे मोदी सरकार बौखलाई हुई है। आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ये साबित हो गया है कि किस तरह केन्द्र सरकार संबैधानिक संस्थाओं का दुप्रयोग कर लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है। कांग्रेस नेता विजयपाल सिंह जगवाण ने कहा कि केन्द्र सरकार देश में बढती महगाई, बेरोगारी व चौपट हो रही कानून ब्यवस्था से ध्यान भटकाने के लिये आये दिन नये नये हथकंडे अपना रही है। सरकार की नीतियों का विरोध करने वालो को आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। काग्रेस कार्यकर्ताओ ने कहा कि आने वाले लोक सभा चुनाओं मे भाजपा का सफाया होना तय है। ओर आने वाले समय मे राहुल गांधी ओर मजबूत होकर उभरेगें। इस अवसर पर राकेश सिंह, शूरबीर जगवाण, रवि सिंधवाल, नरेन्द्र रावत, दीपक भंडारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।