Thursday, April 18, 2024
HomeUncategorizedकैंट विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी धस्माना के समर्थकों ने किया प्रचार अभियान...

कैंट विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी धस्माना के समर्थकों ने किया प्रचार अभियान तेज

देहरादून, राज्य में मतदान की तिथि नजदीक आते ही चुनाव प्रचार में तेजी आ गयी, दून स्थित कैंट विधानसभा में कांग्रेस की चुनाव घोषणापत्र समिति के संयोजक सूर्यकांत धस्माना की पत्नी ने भी पति के लिए चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाल लिया। वही निर्दलीय ताल ठोक रहे पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल ने धस्माना के समर्थन में अपना नाम वापिस लिया। वही सूर्यकांत धस्माना की पत्नी ने भी पति के लिए चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाल लिया। युवाओं ने भी कैंट विधानसभा में सूर्योदय उदय का नारा देकर चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।

धस्माना की पत्नी डॉ प्रियंका धस्माना ने डोर टू डोर प्रचार अभियान के लिए निकली। वहीं, क्षेत्र के युवा इस बार के चुनाव में कैंट में नया सूर्योदय का नारा दे रहे हैं। साथ ही परिवारवाद की राजनीति से कैंट को मुक्ति देने के नाम पर लोगों से वोट मांग रहे हैं।
सूर्यकांत धस्माना बैठकों और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दे और जनहित की योजनाएं मेरी राजनीति का आधार है। मेरी राजनीति समाजसेवा की बुनियाद पर खड़ी है। जनता और उसका हित मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बेहतर भविष्य की नींव रखेगी। कैंट की जनता इस बार कांग्रेस के साथ देती है तो मैं उनकी सभी आकांक्षाओं को पूरी करने में निष्ठापूर्वक लग जाऊंगा।
धस्माना ने कहा कि हम सबको जनता के हित में एकजुट होकर इस विधानसभा में कांग्रेस के हाथ को मजबूत करना है। लोकतंत्र को सशक्त बनाते हुए जनता की आवाज को मजबूती देना है। चरणजीत कौशल को नाम वापस लेने पर उन्होंने दिल की गहराइयों से धन्यवाद दिया।

कांग्रेस दिलाएगी महँगाई से निजात : धस्माना

देहरादून, महँगाई से निजात पाने के लिए राज्य में कांग्रेस की सरकार का होना जरूरी है क्योंकि कांग्रेस ही महँगाई कम कर सकती है। कांग्रेस का शुरू से ही गरीबी हटाओ का उद्देश्य ही रहा है जबकि भाजपा गरीबों को ही हटाने में लगी हुई है। कैंट क्षेत्र के सुमन नगर स्थित चुनावी कार्यालय के उद्दघाटन के अवसर पर उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी धस्माना ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में सिर्फ महँगाई बढ़ी है बाकी कुछ नही। भाजपा सरकार ने जनता का घरेलु बजट लूट लिया है। धस्माना ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर पहुच गया है और यदि ऐसा नही है तो भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ये बताएं कि 5 साल में राज्य में 3 मुख्यमंत्री बदलने का क्या मतलब है।कैंट कांग्रेस उम्मीदवार धस्माना की पत्नी ने किया प्रचार, मान गए चरणजीत -  हिन्दुस्थान समाचार

श्री धस्माना ने कहा कि हर रोज़ ढाई लाख भारतीय रेल का सफर करते है, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो प्रति यात्री रेल भाड़ा 32 पैसे प्रति किलोमीटर आता था। जो भाजपा के शासनकाल में बढ़कर 1 रुपया 10 पैसे प्रति किलोमीटर हो गया है यानी कि 443 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और जो प्लेटफार्म टिकट 2 रुपये में मिलता था आज वह 10 रुपये का हो गया है तो आप ही बताइए कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई के अलावा क्या बढ़ा। धस्माना ने कहा कि अगर महँगाई से निजात पानी है तो राज्य में कांग्रेस की सरकार जरूरी है।
उधर दूसरी और कैंट प्रत्याशी धस्माना के लिए संगम विहार , टीचर कॉलोनी, मित्रलोक कॉलोनी , श्रीदेव सुमन नगर में जनसंपर्क के दौरान डॉक्टर प्रियंका धस्माना ने क्षेत्र की जनता से वादा करते हुए कहा कि यदि जनता कांग्रेस प्रत्याशी धस्माना को चुनाव जीताकर विधानसभा भेजती है तो क्षेत्र की जनता के लिए वो एक मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल का निर्माण करेंगी जिससे लोगों को स्वास्थ सेवाओं का लाभ मिलेगा। जनसम्पर्क के दौरान जया बुलानी, सुप्रिया, शिप्रा सिंघल, राजकुमारी, सरोज गुप्ता, सकीना, शारदा देवी, डॉ0 नैथानी, कांग्रेस युवा नेता संग्राम सिंह पुण्डीर, अनिल बग्गा आदि साथ रहे।

भाजपा ने गीत एवं पोस्टर की लांचिंग के दौरान आसमान में छोड़े गए भगवा रंग के गुब्बारे

देहरादून, उत्तराखण्ड़ में विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा गीत एवं पोस्टर की लांचिंग कार्यक्रम आयोजित किया, इस दौरान मंच भगवामय था। भाजपा ने गाने को एलईडी पर चलाकर प्रचार प्रसार किया। इस अवसर पर भगवा रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। कार्यक्रम का सफल संचालन विधानसभा धर्मपुर के संयोजक अनंत सागर गिरी ने किया।

कार्यक्रम में सभी मंडलो के अध्यक्ष, सभी मौर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं सभी पार्षदगण एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रत्याशी विनोद चमोली, देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा जी , रेशम फाउंडेशन के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह, प्रवासी प्रभारी उत्तराखंड उषा प्रियदर्शी एवं हरीश डोरा, सुशील गुप्ता, विनोद रांगड़, महेश्वर बहुगुणा रतन सिंह चौहान, श्याम पंत और प्रसन्न लखेड़ा उपस्थित थे।

कार्यक्रम के उपरांत धर्मपुर विधानसभा प्रत्याशी विनोद चमोली ने डोर टू डोर प्रचार प्रसार कर अपने पक्ष में वोट मांगे। प्रचार के दौरान विनोद चमोली ने केंद्रीय सरकार द्वारा पेश बजट की खूबियां गिनाई। श्री चमोली ने बताया कि उन्हें क्षेत्रीय जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है |

पूर्व दर्जाधारी रही रजनी रावत ने थामा भाजपा का दामन, सीएम धामी की उपस्थिति की सदस्यता ग्रहण

देहरादून, कांग्रेस सरकार में पूर्व में दर्जाधारी रही रजनी रावत मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम कर सदस्यता ग्रहण कर ली है।
रजनी रावत पूर्वर्ती हरीश रावत सरकार में महिला एवं बाल विकास विभाग की उपाध्यक्ष के रूप में रही है। इतना ही नहीं तो रजनी रावत ने धर्मपुर से भाजपा विधायक विनोद चमोली के खिलाफ भी देहरादून नगर निगम में मेयर प्रत्याशी के रूप में निर्दलीय चुनाव लड़ चुकी हैं।Uttarakhand Chunav 2022: कांग्रेस सरकार में दायित्वधारी रहीं रजनी रावत भाजपा  में शामिल, मुख्यमंत्री धामी ने
पूर्व दर्जा धारी रजनी रावत को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रजनी जी पार्टी के सिद्धांतों और विचारों से प्रभावित होकर हमारे साथ आई हैं। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं का भी स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हे विश्वास है, पार्टी को रजनी रावत के जनाधार का चुनावों में लाभ मिलेगा, विशेषकर देहरादून जनपद में जहां वह पूर्व में भी महापौर के चुनावों में शानदार जनमत अर्जित कर चुकी है | वहीं पार्टी में शामिल होने पर खुशी जताते हुए कहा कि वह मोदी जी और धामी जी के राष्ट्रवादी विचारों और विकास के विज़न से प्रभावित होकर यहाँ आई हैं। उनके सभी समर्थक अब पूरे प्रदेश भर में भाजपा को जिताने के लिए जी जान से जुटेंगे। इस मौके पर भाजपा नेता विश्वास डाबर, बलजीत सिंह सोनी आदि भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments