“सुधीर का शो DNA काफी पॉपुलर था, लेकिन उन्होंने Zee News Media ने इस्तीफा देने के बाद अपना न्यूज़ चैनल शुरू करने की बात कही थी। लेकिन अब आजतक ज्वाइन कर उन्होंने सबको हैरान कर दिया है।”
नई दिल्ली, देश के जाने माने जी न्यूज़ के एडिटर इन चीफ और CEO रहे सुधीर चौधरी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सुधीर चौधरी आज India Today Group के साथ जुड़ गए हैं। बताया जा रहा है उन्होंने Aaj Tak न्यूज चैनल में बतौर कंसल्टिंग एडिटर के रूप में चैनल को ज्वाइन कर लिया है।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुधीर चौधरी के आजतक ज्वाइन करने की जानकारी इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने ट्वीट करते हुए दी है। उन्होंने लिखा है कि “सुधीर चौधरी और ‘आज तक’ हमारे 10 करोड़ दर्शकों के लिए एक नया और रोमांचक शो के लिए एक साथ हो रहे हैं, जिसके एंकर वही होंगे। ये न्यूज़ शो न्यूज़ डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद के मार्गदर्शन में लाया जाएगा। मुझे पता है कि लोग काफी चर्चाएं कर रहे होंगे, लेकिन इस खबर से उन्हें विराम मिलेगा। ख़बरों के लिए हर घर में स्वाभाविक रूप से एक ही नाम है और वो है – आज तक।”




