Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowमरीज विजय की सफल सर्जरी : मरीजों के भरोसे को बनाए रखे...

मरीज विजय की सफल सर्जरी : मरीजों के भरोसे को बनाए रखे डॉक्टर : धस्माना

देहरादून, दून अस्पताल में भर्ती बलबीर रोड निवासी मरीज विजय राणा की सफल सर्जरी हो गई है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के हस्तक्षेप के बाद मरीज को भर्ती किया गया था। गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना अस्पताल पहुंचे और मरीज विजय राणा से बात की। धस्माना ने अस्पताल ने ऑपरेशन करने वाली डॉक्टरों व स्टाफ की टीम डॉक्टर अभय कुमार, डॉ. पुनीत त्यागी, डॉ. शैलेन्द्र तिवारी, डॉ. आदित्य, डॉ. पूजा व सिस्टर सुशीला पंवार व स्टाफ को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर को लोग भगवान का दर्जा देते हैं और उस भरोसे को बनाये रखना चाहिए। डॉ. अभय सिंह ने बताया कि मरीज विजय की सर्जरी काफी कठिन थी क्योंकि उनको टीबी भी है व आंतों तक उसका संक्रमण फैल गया था। उसके बावजूद सफल सर्जरी हो गयी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments