हरिद्वार 26 फरवरी (कुलभूषण) अपनी बेबाक टिप्पणीयो के लिए देष में अपनी विषेश पहचान रखने वाले पूर्व केन्द्रीय वाणिज्य ,कानून व न्याय मंत्री व पूर्व लोकसभा राज्य सभा सांसद डा. सुब्रमण्यम स्वामी ने हरिद्वार पहुच प्रदेष सचिवालय से बर्खास्त चल रहे 228 कर्मचारियो के पक्ष में कानूनी लडाई लड उनका हक दिलाने की बात कही है
रविवार को हरिद्वार स्थित राज्य अतिथि गृह अटल बिहारी बाजपेयी अतिथि गृह में पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि वह सचिवालय सेवाओ से बर्खास्त कर्मचारीयो को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रदेष सरकार से बात करेगें तथा प्रदेष के मुख्यमंत्री से अनुरोध करेगें की वह सभी बर्खास्त कर्मचरियो को पुन सेवा में बहाल करने का निर्णय ले यह उनके अधिकार क्षेत्र में आता है उन्होने कहा कि संविधान की धारा 14 के अन्तर्गत मिले अधिकार का उल्लघन नही होने दिया जायेगा यदि समय रहते कर्मचारियो को सरकार से न्याय नही मिला तो वह उनका पक्ष लेकर सर्वोच्च न्यायलय में जायेगें।
उन्होने कहा कि उन्हे पता चला की 2001 से 2015 तक की नियुक्तियो संरक्षण दिया जा रहा है वही अचानक 2016 से 2022 से रखे गये कर्मचारियो को बर्खास्त कर दिया गया है जो संविधान की धारा 14 का उल्लघंन करता है जो व्यक्ति को समानता का अधिकार देता है।
उन्होने कहा कि उन्हे पूर्ण विष्वास है कि सर्वोच्च न्यायालय से कर्मचारियो के पक्ष में निर्णय आयेगा
वही उन्होने यहा पर कोरिडोर बनाये जाने पर भी प्रदेष सरकार के निर्णय पर असहमति जताते हुए अपना विरोध स्पश्ट किया उन्होने कोरिडोर के मामले पर बोलते हुए कहा कि प्रदेष में इस प्रकार की योजना की प्रदेष में आवष्यकता नही है मै इसका विरोध करता हू इस बारे में मै मुख्यमंत्री को पत्र लिखूगा उन्होने कहा मै कहता हू उत्तराखंण्ड में क्या जरूरत है कोरिडोर बनने की सरकार को यहा पर अच्छी सडके बननी चाहिए पहाडो को तोडना नही चाहिए प्रदेष की सुन्दरता को कायम रखना चाहिए उन्होने कहा की पूर्व में भी मैने प्रदेष में सरकार द्वारा मन्दिरो की व्यवस्था को अपने हाथ में लेने का निर्णय लिया था जिसके चलते मैं प्रदेष के उच्च न्यायाल में गया था जहा यह निर्णय हुआ था कि मन्दिरों की गुल्लक पर मंिदरो का अधिकार रहेगा बाद में प्रदेष सरकार ये ेयह निर्णय वापिस ले लिया।
प्रेसवार्त्ता से पूर्व प्रेस वार्ता स्थल पर पहुचने पर कर्मचारियो की तरफ से गिरीष सिंह ने डा. सुब्रमण्यम स्वामी का स्वागत करते हुए अपने पक्ष से उन्हे अवगत कराया इस मौके पर विभिन्न बर्खास्त कर्मचारी उपस्थित रहे।




