Sunday, July 5, 2026
HomeTrending Nowसैन्य सम्मान के साथ किया उप निरीक्षक संजय का अंतिम संस्कार

सैन्य सम्मान के साथ किया उप निरीक्षक संजय का अंतिम संस्कार

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   भारतीय सेना की एसएसबी में तैनात उपनिरीक्षक संजय सिंह सजवाण का मंगलवार को पैतृक घाट तिलवाड़ा में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान सम्पूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर है। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम पंचायत सतेरा (सिल्ली) निवासी संजय सिंह सजवाण पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में तैनात थे। उनका कार्यक्षेत्र में ही आकस्मिक निधन हो गया। मंगलवार सुबह उनके शव को गांव लाया गया जिसके के बाद बड़ी संख्या में लोगों द्वारा तिलवाड़ा पैतृक घाट पर ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। एसएसबी की टुकड़ी द्वारा उन्हें सैन्य सम्मान के साथ विदाई दी गई। इस दौरान एसएसबी के अधिकारियों के साथ ही पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या, जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। संजय सिंह के निधन से उनकी माता, पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुर हाल है। उनके निधन पर जनपद में शोक की लहर है। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, पूर्व विधायक मनोज रावत, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवान आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments