राइंका गौणा के छात्रों ने जीता क्विज प्रतियोगिता, किया जनपद का नाम रोशन

0
1

राजकीय इंटरमीडियेट कालेज गौणा दशोली (चमोली) के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा, कुमाऊँ मंडल के जनपद बागेश्वर मे आयोजित राज्य स्तरीय पंचम पर्वतीय बाल विग्यान महोत्सव मे जूनियर स्तर पर आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता मे जनपद चमोली ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैम्पियन शिप अपने नाम कर ली, जनपद चमोली का नेतृत्व राजकीय इंटर कालेज गौणा के सागर सिंह, प्रशान्त सिंह और कुमारी रिया द्वारा किया गया चार चरणों तक चले मुकाबले मे जनपद चमोली शुरू से अन्त तक आगे ही रही टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुरजीत सिंह बिष्ट ने पूरी टीम की सराहना करते हुए हार्दिक बधाई दी है और कहा कि टीम के मार्गदर्शक अध्यापक डा0 प्रताप सिंह बिष्ट की बेहतर रणनीति, कडी मेहनत और धैर्य के कारण ही टीम चैम्पियन बनी है इस अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ साथ पी टी ए अध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह रावत और एस एम सी के अध्यक्ष श्री चतुर सिंह द्वारा भी पूरी टीम के शानदार प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की और बधाइया प्रेषित की इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री नरेन्द्र सिंह रावत ने भी खुशी व्यक्त की और पूरी टीम को हार्दिक बधाईयाँ दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here