Friday, May 3, 2024
HomeNationalभारत पर कोरोना का खतरा! इन 8 राज्यों में लगाए गए सख्त...

भारत पर कोरोना का खतरा! इन 8 राज्यों में लगाए गए सख्त प्रतिबंध

नई दिल्ली: भारत में जैसे-जैसे कोरोना केस बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे प्रतिबंध भी बढ़ते जा रहे है। ज्यादातर प्रदेशों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। अब इस सूची में पंजाब का नाम भी जुड़ गया है। पंजाब सरकार ने रात 10 बजे से लेकर प्रातः 5 बजे तक सबकुछ बंद रखने का निर्णय लिया है। पंजाब सरकार ने कुछ अपवादों के साथ नगरपालिका इलाकों में रात का कर्फ्यू लगाया है। बार, सिनेमा हॉल, मॉल, रेस्तरां, स्पा 50% क्षमता पर संचालित करने की अनुमति होगी। वहीं कर्मचारियों को कोरोना टीके के दोनों डोज लगे होना आवश्यक है। जिम पूरी तरह बंद रहेंगे। सरकारी तथा निजी दफ्तरों में सिर्फ वो ही कर्मचारी जा पाएंगे, जिन्होंने वैक्सीन के दोनों डोज लिए हैं।

महाराष्ट्र:-
महाराष्ट्र ने सबसे ज्यादा केस दर्ज किए हैं तथा सार्वजनिक जगहों पर 5 से ज्यादा लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी लगा दी है। 31 दिसंबर 2021 तक धारा 144 लागू रहेगी। स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। (महाराष्ट्र में रात के कर्फ्यू का वक़्त: रात 9 बजे से प्रातः 6 बजे तक)

हरियाणा:-
हरियाणा सरकार ने 200 से ज्यादा व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगा दी है तथा बिना टीकाकरण वाले लोगों को मॉल, सिनेमा हॉल तथा रेस्तरां जैसे सार्वजनिक जगहों पर जाने की मंजूरी नहीं है। (हरियाणा में रात के कर्फ्यू का वक़्त 01 जनवरी, 2022 से रात 11 बजे से प्रातः 5 बजे तक।)

कर्नाटक:-
कर्नाटक ने भी 28 दिसंबर से रात 10 बजे से प्रातः 5 बजे तक 10 दिनों के लिए रात के कर्फ्यू का ऐलान किया है।

गुजरात:-
गुजरात सरकार ने अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर, जामनगर, गांधी नगर तथा जूनागढ़ जैसे शहरों में रात के कर्फ्यू की घोषणा हुई है।

उत्तर प्रदेश:-
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यवार रात्रि कर्फ्यू के कड़े आदेश जारी किए हैं। नोएडा तथा लखनऊ में 31 दिसंबर, 2021 तक धारा 144 लगाई थी। (रात के कर्फ्यू का वक़्त: रात 11 बजे से प्रातः 5 बजे तक।)

मध्य प्रदेश:-
सरकार ने 23 दिसंबर, 2021 तक रात का कर्फ्यू लगा दिया है। रात के कर्फ्यू का वक़्त रात 11 बजे से प्रातः 5 बजे तक है।

दिल्ली:-
दिल्ली ने 27 दिसंबर 2021 से रात 11 बजे से प्रातः 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लगाया जा चुका है।

असम:-
सरकार ने 26 दिसंबर से पूरे प्रदेश में रात का कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। रात का कर्फ्यू रात 11.30 बजे से प्रातः 6 बजे तक रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments