Friday, May 3, 2024
HomeNationalट्रांसजेंडर और कैफे संचालक के प्यार की कहानी, धोखा फरेब और प्यार...

ट्रांसजेंडर और कैफे संचालक के प्यार की कहानी, धोखा फरेब और प्यार की कहानी….

कानपुर, घर के बाहर खड़ी कार में आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले के प्रेम संबंधों से जुड़े होने की बात सामने आई है। प्यार में धोखा खाने के बाद ट्रांसजेंडर द्वारा कैफे संचालक प्रेमी के घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डालकर आग लगाने की बात का खुलासा हुआ है। हालांकि घटना के वक्त कैफे में मौजूद कर्मचारियों ने आग को समय रहते बुझा लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से कानपुर से इंदौर जा रही बस से आरोपी ट्रांसजेंडर को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपितों से पुलिस की पूछताछ जारी है।

बता दें, आरोपी ट्रांसजेंडर ने कैफे संचालक के खिलाफ इंदौर के विजय नगर थाने में धोखाधड़ी, यौन शोषण व आप्राकृतिक संबंध बनाने का मुकदमा दर्ज करा रखा है।

इंदौर के 28 वर्षीय पेशे से फैशन डिजाइनर ट्रांसजेंडर और कानपुर के कैफे संचालक के बीच प्यार और धोखे की कहानी ने सभी को झकझोर दिया। दोनों की दोस्ती 2021 में सोशल मीडिया में चैट से शुरू हुई। उसके बाद दोनों में प्यार हो गया। इस दौरान कैफे संचालक ने फैशन डिजाइनर से शादी का वादा करते हुए जेंडर बदलने के लिए बोला। झांसे में आकर फैशन डिजाइनर ने अपना जेंडर बदल लिया, जिसके बाद दोनों ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
इसके बाद कैफे संचालक शादी करने की बात से मुकर गया। जिसके बाद नाराज ट्रांसजेंडर ने रविवार देर रात को कैफे संचालक के घर के बाहर खड़ी उसकी कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार ने बताया कि फैशन डिजाइनर ने कैफे संचालक के खिलाफ इंदौर के विजय नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके बाद फैशन डिजाइनर रविवार को कानपुर में आया और कैफे संचालक के घर जाकर उसकी कार में आग लगा दी।
ट्रांसजेंडर का आरोप है कि कैफे संचालक श्याम नगर निवासी विभव ने फर्जी आईडी सोनू मौर्य के नाम से बनाकर बातचीत शुरू की थी। जब उनके बीच दोस्ती बढ़ी तो उसने कैफे संचालक को बताया कि उसे बचपन से ही लड़की बनने की इच्छा थी। इस दौरान कैफे संचालक ने भी लड़कों में रुचि होने की बात कही, जिसके बाद उसने कैफे संचालक के कहने पर अपना जेंडर चेंज कर दिया था।
ट्रांसजेंडर ने बताया कि कैफे संचालक ने उसे मिलने के लिए वृंदावन बुलाया, जहां कैफे संचालक ने जेंडर बदलवाने पर शादी करने की बात कही थी। इसके बाद कैफे संचालक ने उनके घर आकर मां से मुलाकात की और जेंडर बदलवाने पर शादी करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने अपना जेंडर बदलवा लिया, जिसके बाद कैफे संचालक ने इंदौर और कानपुर में कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

ट्रांसजेंडर ने बताया कि उसने लड़की बनने के लिए तीन सर्जरी कराई, जिसमें उसने 47 लाख रुपये खर्च कर दिये। कैफे संचालक ने मेरी भावनाओं के साथ खेला है। मैंने उसके कहने पर दर्दनाक सर्जरी कराई है। अब वापस लड़का बनना संभव नहीं हो सकेगा। कैफे संचालक के धोखा देने की वजह से अब उसे अकेले ही जीवन बिताना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments