Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowएसटीएफ हैरान : अकूत सम्पत्ति है हाकम सिंह रावत के पास, 10...

एसटीएफ हैरान : अकूत सम्पत्ति है हाकम सिंह रावत के पास, 10 करोड़ का आलीशान रिजॉर्ट

देहरादून, उत्तराखंड़ में यूकेएसएसएससी का पेपर लीक करने का आरोपी हाकिम सिंह रावत आलीशान जिंदगी जीने का शौकीन है। उसकी अकूत संपत्ति इतनी है कि उसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पेपर लीक मामले का यह मास्टरमाइंड कहने को जिला पंचायत सदस्य रहा लेकिन उसके पास इतनी अकूत सम्पत्ति कहां आयी यह प्रश्न भी सोचनीय है।
एसटीएफ की जांच में जब हाकम सिंह की अकूत संपत्ति के बारे में पता चला तो उनकी आंखे भी खुली की खुली रह गईं। हाकम सिंह का मोरी के सांकरी में आलीशान रिजॉर्ट है। जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। रिजॉर्ट पर देवदार की लकड़ी लगी है, यहां नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों की आवाजाही लगी रहती है। बीजेपी नेता रहा हाकम सिंह मोरी के लिवाड़ी गांव का रहने वाला है। उसके उत्तरकाशी और देहरादून में आलीशान घर हैं। बताया जाता है कि हाकम ने दो शादियां की हुई हैं। एक पत्नी उत्तरकाशी और दूसरी देहरादून में रहती है। केवल उत्तराखंड और यूपी में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उसकी काफी संपत्ति है
जांच में पता चला है कि उसका थाइलैंड में पंचकर्मा का काम है। वो बार-बार विदेश के दौरे पर रहा है। पिछले कुछ समय में वह करीब 5 बार थाईलैंड घूमने जा चुका है। एसटीएफ अब इस बात का पता लगा रही है कि वो विदेश दौरे पर अपने साथ किस-किसको लेकर गया। अंदेशा है कि वह नेताओं व अधिकारियों को खुश करने के लिए उन्हें अपने साथ ले गया होगा। इसके अलावा उसके विभिन्न बैंकों में 4-5 खाते हैं। एक्टिंग का शौकीन रहा हाकम सिंह कई गढ़वाली वीडियो में भी काम कर चुका है। उसके नाम पर होटल, होम स्टे और सेब के बगीचों के साथ कई बड़ी संपत्ति है। बता दें कि पेपर लीक मामले में नाम सामने आने के बाद हाकम सिंह बैंकॉक भाग गया था। शनिवार को एसटीएफ ने उसे हिमाचल भागने का प्रयास करते हुए त्यूणी के आराकोट चेकपोस्ट से हिरासत में लिया था। रविवार को हाकम सिंह की गिरफ्तारी के साथ ही बीजेपी ने उससे पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments