Thursday, May 9, 2024
HomeTrending Nowचारधाम यात्रा पहाड़ से लेकर मैदान तक प्रत्येक व्यापारी की आर्थिक स्रोत्र...

चारधाम यात्रा पहाड़ से लेकर मैदान तक प्रत्येक व्यापारी की आर्थिक स्रोत्र का मुख्य साधन : सुनील सेठी

हरिद्वार, महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में टेक्सी स्टैंड पर चारधाम यात्रा सम्बंधित मुख्यमंत्री के विचारणीय बयान का विरोध जताते हुए चार धाम यात्रा को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए अतिशीघ्र खोले जाने की मांग उठाई। सुनील सेठी ने कहा कि चार धाम यात्रा पहाड़ से लेकर मैदान तक प्रत्येक व्यापारी की आर्थिक स्रोत्र का मुख्य साधन है उत्तराखण्ड का आधा व्यापार चार धाम यात्रा पर टिका है पिछले वर्ष से यात्रा शुरू न होने की स्तिथि में पर्यटन से जुड़ा हर व्यापारी भुखमरी की कगार पर खड़ा है अब अगर इस वर्ष भी यात्रा शुरू नही होती तो व्यापारी आत्महत्या को मजबूर होगा सरकार को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए यात्रा सुचारु रूप से शुरू करवानी ही पड़ेगी टेक्सी यूनियन अध्यक्ष नाथीराम सैनी महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया एवं टेक्सी यूनियन पूर्व प्रधान धर्मपाल शर्मा ने सँयुक्त रूप से कहा कि पर्यटन से जुड़ा व्यापारी ट्रेवल्स से जुड़ा व्यापारी कैसे अपने परिवार को पाल रहा है

मुख्यमंत्री इसकी कल्पना भी नही कर सकते न तो कोई आर्थिक मदद मुख्यमंत्री नही दे पा रहे है उल्टा चार धाम यात्रा शुरु करवाने की बजाय उस पर विचारणीय शब्द लगाकर पर्यटन व्यापारियो को हताश कर उन्हें मानसिक रूप से तोड़ने का कार्य कर रहे है मुख्यमंत्री को समझना चाहिए चार धाम यात्रा पहाड़ से प्लेन तक पर्यटन से जुड़े हर व्यक्ति के लिए संजीवनी है

अगर उसे नही खोला गया तो पर्यटन से जुड़े व्यापारियों के परिणाम बहुत दुखदाई होंगे हम चाहते है पूरी शक्ति से कोविड गाइडलाइन के नियमो के अनुसार चार धाम यात्रा शुरू करवाई जाए जिसका पालन हर ट्रेवल्स व्यापारी पालन करेगा।विरोध जताने वालो में मुख्य रूप से हन्नी दामिर तेजपाल सिंह राजेन्द्र कुमार सीता राम नरेशए दीपक कुमार नदीम अहमद जोनी मालवा मनीष बक्शी विनोद कुमार कृष्ण कुमार विजेंदर कुमार हैप्पी सोनू चौधरी, प्रमोद रावत, मानव कुमार उपस्थित रहे |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments