मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

0
433

हरिद्वार 21 फरवरी (कुलभूषण ) प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार पहुच जगजीतपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज और अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होने मौके पर निर्माण ऐजेन्सी के अधिकारियो से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री कहा कि निर्माण कार्य में गुणवक्ता का पुरा ध्यान रखा जाये।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 तक मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य पूरा कराने का लक्ष्य है। 2024 तक यह पूरी तरह से अस्तित्व में आ जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 10 मार्च को चुनाव नतीजों के बाद परिणाम आने वाले है प्रदेश की जनता ने भाजपा को अपना आर्शीवाद दिया है। उन्होंने पार्टी में किसी भी तरह की नाराजगी होने से इनकार किया। और सभी लोगों से अपनी बात को पार्टी फोरम पर रखने की बात कही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश़्वरानंद सीएमओ डॉक्टर खगेंद्र सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान पूर्व मेयर मनोज गर्ग आदि मौजूद रहे।

 

मुख्यमंत्री ने स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज से की भेंट

हरिद्वार 21 फरवरी (कुलभूषण) हरिद्वार प्रवास के चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कनखल स्थित हरिद्वार आश्रम पहुचे तथा उन्होने जूना अखाडे के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरी महाराज से मुलाकात कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानन्द गिरि स्वामी कैलाशानन्द गिरि आई डी शास्त्री उपस्थित रहे।May be an image of 3 people, people standing and people sitting