Friday, April 19, 2024
HomeTrending Nowचीन सीमा से लापता जवानों के परिजनों ने की राज्यपाल से मुलाकात...

चीन सीमा से लापता जवानों के परिजनों ने की राज्यपाल से मुलाकात लगाई मदद की गुहार

रुद्रप्रयाग- जनपद के दो जवानो अरुणांचल प्रदेश मे चीन सीमा से विगत 28 मई से लापता हैं। दोनों जवान 7वीं गढ़वाल राईफल के हैं व अरुणांचल प्रदेश में चीन सीमा पर तैनात थे। लापता जवानों के परिजनों ने स्थानीय विधायक शैलारानी रावत के साथ राज्यपाल ले.ज.(सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई।
दरअसल अरुणाचल प्रदेश स्थित चीन सीमा में तैनात रुद्रप्रयाग जिले के दो जवान प्रकाश सिंह व हरेन्द्र सिंह विगत 28 मई, 2022 से लापता है। जवानों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है उनकी खोज-बीन और सही जानकारी का पता लगाने के लिए जवानों के परिजन शुक्रवार को केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के साथ राजभवन पहुंचे व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह से मुलाकात की।
परिजनों ने अवगत कराया कि विगत 28 मई से दोनों जवान हरेन्द्र सिंह और प्रकाश सिंह के लापता होने की सूचना बटालियन द्वारा दी गयी थी लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
परिजनों नै बताया कि राज्यपाल ने उन्हें आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं और इस सम्बन्ध में हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि लापता जवानों का पता लगाने के लिए सेना के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर उनसे वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की जाएगी। इसके अलावा राज्यपाल ने अन्य सहायता के लिए भी परिजनों को आश्वस्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments