एसजीआरआरयू में हिंदी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

0
141

देहरादून , हिंदी दिवस के अवसर पर एसजीआरआरयू (SGRR University) की एनएसएस यूनिट-3 एवं सेल्फ-फाइनेंस यूनिट द्वारा माई भारत (MY Bharat) के सहयोग से हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं युवाओं में हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. नवीन गौरव तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. श्रुति सक्सेना,श्री आनंद सिंह पिमोली उपस्थित रहे। इसके अलावा श्री देव सिंह चौहान एवं श्री निरंजन कुमार माई भारत के एनवाईवी (NYV) ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आज के बदलते वैश्विक परिवेश में हिंदी भाषा के महत्व, उपयोगिता एवं प्रासंगिकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने हिंदी को भारतीय संस्कृति, साहित्य एवं सामाजिक एकता की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए इसके संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को हिंदी भाषा से जोड़ना तथा उनमें अपनी मातृभाषा के प्रति सम्मान और गौरव की भावना विकसित करना रहा। आयोजन में विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया।