खास खबर : एसटीएफ ने पेपर लीक प्रकरण में सचिवालय न्याय विभाग में तैनात अपर निजी सचिव को किया गिरफ्तार

0
468

देहरादून, उत्तराखंड़ अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ की कार्रवाई जारी है। एसटीएफ ने इस मामले में सचिवालय न्याय विभाग में तैनात अपर निजी सचिव को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ की लगातार गिरफ्तारियों से पेपर लीक मामले में शामिल लोगों में हड़कंप मचा है। एक के बाद एक अब तक 16 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिनमें कोई पूर्व कर्मचारी है, कोई सरकार और कोई निजी कंपनी का कर्मचारी है।
एसटीएफ ने पेपर लीक मामले में सचिवालय में नियुक्त सूर्य प्रताप निवासी ग्राम निवाड़ मंडी जसपुर जनपद उधम सिंह नगर जो वर्तमान में न्याय विभाग में अपर निजी सचिव के पद पर तैनात था को गिरफ्तार किया है।