Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowखास खबर : भाजपा महिला नेत्री पर करोड़ों की प्रॉपर्टी हड़पने का...

खास खबर : भाजपा महिला नेत्री पर करोड़ों की प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून, उत्तराखण्ड़ में सत्तारूढ़ दल बीजेपी की महिला नेत्री पर देहरादून में करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप लगा है. मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रीना गोयल और उनके पुत्रों पर मकान कब्जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद पुलिस ने शांतिभंग में रीना गोयल, उनके दो पुत्रों और एक अन्य को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामले में शिकायत संपत्ति के मालिक के भाई ने पुलिस को अमेरिका से की थी।
क्लेमेंटटाउन पुलिस के अनुसार सुभाष नगर में डीके मित्तल के नाम मकान है।

उनके भाई सुरेश महाजन अमेरिका में रहते हैं। उन्होंने ई-मेल के जरिए शिकायत कर बताया कि उनके भाई व भाभी की कोविड के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद से रीना गोयल नाम की महिला मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है। वहां पर करीब 50 लोग जमा हुए हैं। शिकायत मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की गई। पता चला कि रीना गोयल डीके मित्तल की रिश्तेदार नहीं है।

 

एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि मौके पर जाकर देखा तो शिकायत सही पाई गई। वहां पर कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए 50 से ज्यादा लोगों को एकत्र किया गया। इनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, लॉकडाउन उल्लंघन सहित अन्य धाराओं में रीना गोयल, बेटे लव्य गोयल, ऋषभ गोयल और अनुज सैनी निवासी भगवानपुर हरिद्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इन सभी को फौरी तौर पर शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया।

अनिश्चितकाल के लिए पार्टी से निष्कासित देहरादून भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रीना गोयल को पार्टी ने सभी पदों से अनिश्चितकाल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की ओर से उनका निष्कासन पत्र जारी किया गया। विभिन्न माध्यमों से रीना ग़ोयल के खिलाफ मिली शिकायत एवं पार्टी की गरिमा के प्रतिकूल कार्यों की सूचना मिलने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की गई है।

चौहान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित एवं शुचिा प्रधान संगठन है। इसमें किसी प्रकार के अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। बता दें कि भाजपा नेत्री पर अनधिकृत रूप से भूमि पर कब्जा करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस में मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। इस प्रकरण में सत्तारूढ़ पार्टी को भी असहज होना पड़ा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments