हरिद्वार 3 अप्रैल (कुलभूषण) दि आर्यन एकेडमी ज्वालापुर की छात्रा सौम्या एवं सुरभी ने कक्षा सात में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर परीक्षा में सफलता प्राप्त की इस मौके पर एकेडमी की प्राचार्या शालिनी त्यागी नगर निगम पार्षद नागेन्द्र राणा पूर्व मेयर हरिद्वार मनोज गर्ग ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की विदित हो की दोनों जुड़वा बहने शुरू से ही पढ़ाई में गहन रुचि रखने के चलते सर्वोच्च प्रदर्शन शिक्षा के क्षेत्र में कर रही है। बच्चियों के पिता संजय कुमार गुरुकुल कांगडी सम विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं





