Saturday, April 27, 2024
HomeUncategorizedलोकसभा चुनाव : गढ़वाल सीट से भाजपा के अनिल बलूनी, टिहरी से...

लोकसभा चुनाव : गढ़वाल सीट से भाजपा के अनिल बलूनी, टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह और कांग्रेस के जोतसिंह गुनसोला ने किया नामांकन

(एल मोहन लखेड़ा)

देहरादून/पौड़ी, गढ़वाल व टिहरी लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने धूम धाम के साथ अपने नामांकन पत्र जमा करा दिए हैं। भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह लक्ष्मी और गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी नामांकन लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर भाजपा ने नामांकन रैली का आयोजन कर अपनी दम दिखाया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे।
उधर टिहरी सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने अपना पर्चा दाखिल कया उनके समर्थन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई कांग्रेसी नेता पहुंचे।May be an image of 5 people and text

लोकसभा चुनाव में उतरे भाजपा व कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों ने आज नामांकन किया। टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह लक्ष्मी और गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के साथ ही कांग्रेस के टिहरी लोकसभा से जोत सिंह गुनसोला ने अपना नामांकन किया। कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला के नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई नेता भी मौजूद रहे।
पौड़ी के रांसी पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने स्वागत किया। यहां भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए मुख्यालय पहुंचे थे।
बलूनी के समर्थन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, गढ़वाल सांसद तीरथ रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सहित कई भाजपा नेता नामांकन में पहुंचे।

माला राज्य लक्ष्मी शाह के नामांकन रैली में कार्यकर्ताओं का रहा समागम :

May be an image of one or more people, temple, crowd and text

दूसरी तरफ देहरादून कलेक्ट्रेट में आज टिहरी लोकसभा की प्रत्याशी एवं सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह जी के द्वारा विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया |
दून में मंगलवार को नामांकन कार्यक्रम में महानगर कार्यालय एवं टिहरी लोकसभा कार्यालय पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जिसमें प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभाग किया।

भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय एवं टिहरी लोकसभा कार्यालय पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी लोकसभा के सांसद एवं प्रत्यासी माला राज्य लक्ष्मी शाह जी को नामांकन की शुभकामनाओं के साथ जीत की अग्रिम बधाई दी। कार्यकर्ताओं का जिस प्रकार का उत्साह और टिहरी लोकसभा के सभी जनपदों एवं विधानसभा के द्वारा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का इस नामांकन रैली में समागम रहा।

इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भाजपा नरेश बंसल ,उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, टिहरी लोकसभा का प्रभारी विनय रोहिल्ला, सह प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, लोकसभा प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, सह मीडिया प्रभारी मानिक निधि शर्मा , संयोजक रमेश चौहान, देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, टिहरी जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल, उत्तरकाशी अध्यक्ष सत्येंद्र राणा ,महानगर ग्रामीण अध्यक्ष मीता सिंह, देहरादून निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा , राजपुर विधायक खजानदास, रायपुर विधायक उमेश शर्मा, कैंट विधायक सविता कपूर , सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ,पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ,टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सभी ने टिहरी लोकसभा की प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह जी को नामांकन की शुभकामनाएं दी।May be an image of text

इस अवसर पर नामांकन में महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों सुनील शर्मा संतोष सेमवाल संध्या थापा महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा विजेंद्र थपलियाल मंत्री संदीप मुखर्जी देवेंद्र पाल मोटी संकेत नौटियाल उमा नरेश तिवारी प्रदीप कुमार अक्षर जैन सभी जनपदों के मोर्चा के अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।No photo description available.

नामांकन में कांग्रेस ने भी दिखाया दम, कई ने ली पार्टी की सदस्यता :

टिहरी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला आज अपना नामांकन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की उपस्थिति में दाखिल किया। वहीं गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल, अल्मोड़ा-पिथौरागढ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रदीप टम्टा, नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रकाश जोशी एवं हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विरेन्द्र रावत कल 27 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा कल 27 मार्च को जिला मुख्यालय अल्मोड़ा में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के नामांकन में प्रतिभाग करेंगे।
आज टिहरी लोकसभा प्रत्याशी के नामांकन से पूर्व हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय में एकत्र हुए जहां पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा एवं लोकसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी श्री जोत सिंह गुनसोला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं का हजूम सड़कों पर उतरा और जलूस के रूप में नारेबाजी और पार्टी के झंड़ों को लहराते नामांकन स्थल डीएम कार्यालय कचहरी पहुंचा ।
इस अवसर पर टिहरी लोकसभा क्षेत्र के धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र से बडी संख्या में विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा एवं प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की रीति-नीतियों में आस्था प्रकट करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला पंचायत क्षेत्र बिष्टोंसी के सदस्य रहे अमेन्द्र सिंह बिष्ट, आम आदमी पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष दिनेश तोमर ने अपने साथियों जिनमें गुलशन कवि ग्राम प्रधान, अनिल दत्त पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, किशन नौटियाल पूर्व प्रधान, रोशन लाल अध्यक्ष वन पंचायत, अनिल कंडारी, एडवोकेट विपिन सिंह पंवार, आशीष कुमार, दिनेश रतूड़ी पूर्व प्रधान, मुकेश रतूड़ी, नरेश हनुमंती, सुशील डोभाल, सोबत सिंह चौहान पूर्व प्रधान, विनोद निराला आदि दर्जनों लोग शामिल थे। इसके अलावा अनेक लोग धनोल्टी विधानसभा मे होने वाली पार्टी की बैठकों में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments