नियुक्ति की मांग को लेकर एलटी चयनित अभ्यर्थियों का धरना

0
325

देहरादून(आरएनएस)।  नियुक्ति की मांग को लेकर एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने बुधवार को यूकेएसएसएससी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग उठाई। धरने को उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने भी समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नियुक्ति में हो रही देरी से अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।