Wednesday, April 24, 2024
HomeTrending Nowओखलकांडा सीएम के कार्यक्रम में गायक जितेंद्र तोमक्याल ने बांधा समां

ओखलकांडा सीएम के कार्यक्रम में गायक जितेंद्र तोमक्याल ने बांधा समां

(चन्दन सिंह बिष्ट)

ओखलकाण्डा/भीमताल, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा भीमताल के विकास खण्ड ओखलकाण्डा खनस्यू में 367 लाख की 6 योजनाओं का लोकार्पण एवं 3420.69 लाख की 17 योजनाओं का शिलान्यास किया। श्री धामी बडौन राजकीय इन्टर कालेज का उच्चीकरण, ककोड मे मोबाइल टावर हेतु धनराशि देने, विकास खण्डों मे सोशल आडिट कार्य आगे बढाने, देवलीधार-सुरंग मोटरमार्ग, ओखलढूगा-कुडगांव मोटर मार्ग, देवीधार-सुरंग मोटरमार्ग का नाम स्व0 ताराराम कवि के नाम पर रखने व खनस्यू सब स्वास्थ्य केन्द्र का कार्य हेतु धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की।मुख्यमंत्री श्री धामी ने जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए राजनैतिक नहीं बल्कि विकास को अन्तिम छोर के व्यक्ति तक पहुॅचाना चुनौती है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भी कहा है कि तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। श्री धामी ने कहा कि जब राज्य अपने स्थापना दिवस की सिल्वर जुबली मना रहा होगा तब राज्य सभी क्षेत्रों में देश का उत्कृष्ट एवं आदर्श राज्य होगा। उन्होंने कहा कि राज्य को उत्कृष्ट एवं आदर्श बनाने के लिए बुद्धिजीवियों से विचार लिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवियों के विचार हेतु बोधिसत्व श्रंखला चलायी जा रही है। उन्होंने कहा कि 2025 में राज्य शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, बागवानी, कृषि, रोजगार आदि के क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं अग्रणीय राज्य बनेगा, जिसके लिए बुद्धिजीवियों के साथ ही विभागों से भी ब्लू प्रिंट लिया जा रहा है। उन्होने ने कहा कि विकास यात्रा किसी की व्यक्तिगत यात्रा नहीं है, ये सामूहिक यात्रा है। उन्होंने कहा कि युवा राज्य के युवा सपनों को पंख देने का काम सभी को मिलकर करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की सहयोगी के रूप में काम कर रही है। श्री धामी ने कहा कि क्षेत्र का चहुमुखी विकास हो रहा है आज 37 करोड 87 लाख के कार्याे का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया है। जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। क्षेत्रीय विधायक रामसिह कैडा ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन करते हुये कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के नेतृत्व मेेें प्रदेश चहुमुखी विकास कर रहा है। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बच्चो के साथ ही गायक राकेश खनवाल, जितेन्द्र तोमक्याल द्वारा गीत एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी,बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र भटट, ब्लाक प्रमुख ओखलकाडा कमलेश कैडा द्वारा भी सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य मंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी दिनेश आर्य, अनिल कपूर डब्बू, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज बोहरा सामाजिक कार्यकर्ता योगराज सिंह बिष्ट संतोष शर्मा ,अनिल चनौतिया, कमल किशोर पांडे ,राजेंद्र गहरवाल ,बद्री सिंह रावत ,प्रताप सिंह रावत, ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप मटियाली,डिकर सिंह मेवाडी, मंडल अध्यक्ष नन्दन सिंह नदगली, मनोज भट्ट मंडल अध्यक्ष रामगढ़ कुंदन चिलवाल व कई गणमान्य लोग मौजूद थे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments