शादाब शम्स बने उत्तराखंड़ वक्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष

0
679

देहरादून, वरिष्ठ भाजपा नेता शादाब शम्स उत्तराखंड़ वक्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष बने हैं। उनका चुनाव निर्विरोध हुआ। शादाब शम्स भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रहे हैं। वर्ष 2021 में भाजपा ने भी शादाब शम्स को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया था। शादाब शम्स 15 सूत्रीय कार्यक्रम कियान्‍वयन समिति के उपाध्‍यक्ष भी रहे हैं।

वक्फ बोर्ड :
वक्फ बोर्ड इस्लामिक इमारतों, संस्थान और जमीनों के सही रख-रखाव के साथ ही इनके इस्तेमाल की व्‍यवस्‍था देखता है। वक्फ बोर्ड न्यायिक व्यवस्था के तहत गठित कानूनी बोर्ड है। वक्फ बोर्ड अपनी संपत्ति का अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकता है। लेकिन इसके लिए उसे बोर्ड के सदस्यों की मंजूरी लेनी जरूरी होती है।Uttarakhand Politics BJP Leader Shadab Shams Became New President Of Uttarakhand Waqf Board - भाजपा नेता शादाब शम्स बने उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चुनाव