Monday, June 16, 2025
HomeTrending Nowधर्मनगरी में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, सात लोगों को किया गिरफ्तार

धर्मनगरी में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, सात लोगों को किया गिरफ्तार

हरिद्वार, धर्म नगरी जनपद हरिद्वार क्षेत्र में पुलिस ने सैक्स रैकेट के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि एक लंबे समय से इस एरिया में देह व्यापार का धंधा चल रहा था जिस जानकारी मिलने के बाद आज जनपद हरिद्वार की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कारवाई की गई और 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया,
मामला शहर के बीच बसी संभ्रांत मानी जाने वाली कॉलोनी का है जहां गोविंदपुरी स्थित डिवाइन होटल में देह व्यापार के धंधे को चलाया जा रहा था। पुलिस ने 4 लड़कियों सहित 3 लड़कों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में ज्वालापुर पुलिस, ह्यूमन ट्रैफिक सेल एवं एसओजी द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। जानकारी मिली है कि गिरोह सोशल मीडिया के माध्यम से भी ग्राहकों को बुलाने का काम करता था व्हाट्सएप के माध्यम से लड़कियों के फोटो भेजने के साथ-साथ बुकिंग भी की जाती थी और यूपीआई के माध्यम से पैसे भी अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते थे।
इस पूरे धंधे को मसाज पार्लर के नाम से भी संचालित किया जा रहा था जबकि गिरोह के सरगना के तार दिल्ली से जुड़े हुए हैं। गिरोह की सरगना उमा उर्फ पूजा को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments