Tuesday, August 4, 2026
HomeStatesUttarakhandमेला चिकित्सालय कैंपस में निकला विशालकाय अजगर

मेला चिकित्सालय कैंपस में निकला विशालकाय अजगर

हरिद्वार(कुलभूषण) मेला चिकित्सालय हरिद्वार के कर्मचारियों के कैंपस में निकला अजगर कर्मचारी नेता दिनेश लखेडा ने संतन सिंह नेगी को दूरभाष पर सूचना दी वन विभाग के संतन सिंह नेगी, तत्काल मौके पर पहुंचे और उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के नितिन ठाकुर, मूल चंद चौधरी, अमन, शीशपाल, अर्पित ने संतन सिंह का सहयोग विशालकाय अजगर को जंगल में छोड़कर आए।
कर्मचारी नेता दिनेश लखेड़ा ने कहा कि गर्मियों के मौसम में खतरा बढ़ गया है कर्मचारियों के परिवारों में दहशत का माहौल है सभी कर्मचारियों और उनके परिवार के लोगों ने संतन सिंह नेगी का आभार व्यक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा ने यह भी बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को पहले भी अवगत कराया गया था कि कर्मचारियों के आवासों के पीछे एक बहुत बड़ा पेड़ सुखा खड़ा है और आज कल आंधियों का समय है अगर आधी आती है तो कर्मचारी के परिवारों को बहुत खतरा है इसके लिए जल्द ही जिलाधिकारी हरिद्वार और आपदा प्रबंधन अधिकारी को लिखा जाएगा।
अगर कोई भी दुर्घटना होती है तो इसका उत्तरदायित्व वन विभाग का अधिकारियों का होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments