स्वाद और क्वालिटी का नाम कोहली डेरी व मिष्ठान

0
428

देहरादून. देहरादून के प्रेमनगर स्थित पंडितवाड़ी कोहली डेयरी एवं रेस्टोरेंट में रक्षाबंधन के त्योहार पर ग्राहकों  10 प्रतिशत की छूट दी गयी है। कोहली डेयरी के प्रबंधक तापनीश सिंह कोहली ने बताया कि ग्राहकों को इस बार मिठाई पर विशेष छूट दी जा रही है। इसके साथ ही मिठाई की गुणवत्ता पर ग्राहकों को परखने का मौका दिया गया है। इसके अलावा बर्थडे पार्टी में  बिक्री किये जाने वाला केक भी पूरी तरह वेजिटेरियन है। मिठाई के साथ ही ग्राहकों के लिए गिफ्ट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कोहली डेयरी पिछले 40 वर्षों से चल रही है, जिसमें क्वालिटी और प्रोडेक्टस पर विशेष ध्यान दिया जाता है।  कोहली डेरी स्वीट्स शॉप में लगभग एक हजार से अधिक प्रोडेक्ट उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि कस्टमर को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है। हमारे यहां कस्टमर के लिए रिंग सेरेमनी, बर्थडे पार्टी भी आयोजित की जाती है। इसके साथ ही आकर्षक डिजाईनों में गिफ्ट पैकिंग और गिफ्ट हैम्पर कस्टमर को उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने कहा कि हमने शुद्धता कि विशेष ध्यान रखा गया है। इसके साथ ही सबसे खास बात डेयरी की लस्सी ग्राहकों के लिए सबसे पसन्दीदा है। इस मौके पर सचिंदर बेसरियाल, यधवीर सिंह बिष्ट, कवींद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।