(डा. हेमा उनियाल)
नई दिल्ली, उत्तराखंड़ के मूलनिवासियों द्वारा स्थापित गढ़वाल हितैषणि सभा जो दिल्ली की सबसे पुरानी संस्थाओं में है उनकी वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा बीते रविवार को “गढ़वाल भवन स्थापना दिवस” समारोह मनाया गया जिसमें पूर्व कार्यकारिणी के सदस्यों सहित वरिष्ठ सम्मानित जनों एवं भाषा, साहित्य , संगीत, नाट्य, सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों की भव्य उपस्थिति रही। महत्वपूर्ण था कि हमारे समाज के ही वह वरिष्ठजन जिनका गढ़वाल भवन एवं गढ़वाल हितैषिणी सभा से किसी न किसी रूप में संबंध रहा उनमें से अधिकतर लोग एवं उनके परिवारजन इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे ।
संस्कृत के उद्भट विद्वान अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण सेमवाल,वनौषधि विद्यापति डॉ. मायाराम उनियाल, गढ़वाल भवन के प्रमुख स्तंभ रहे स्व.श्री महिमानंद द्विवेदी की धर्मपत्नी एवं उनके सुपुत्र मधुकर द्विवेदी ,प्रसिद्ध कविवर श्री ललित केशवान आदि लोग उपस्थित रहे।
गढ़वाल हितैषिणी सभा की स्थापना वर्ष 1923 में हुई थी तथा वर्ष 1958 में दिल्ली के पंचकुइयाँ मार्ग पर गढ़वाल भवन की नींव रखी गई। सौ वर्षों से भी अधिक समय से गढ़वाल हितैषिणी सभा निरंतर कार्य कर रही है। दिल्ली की सौ वर्ष पुरानी संस्थाओं में हितैषिणी सभा का अपना स्थान एवं वर्चस्व है।उत्तराखण्ड समाज का गौरव तथा हमारी सामाजिक, सांस्कृतिक विरासत गढ़वाल भवन में निरंतर हर विधा के महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी होते रहे हैं।अब यदि इसे “उत्तराखंड हितैषिणी सभा” कहा जाए तो अतिश्योक्ति न होगी।
इस दौरान समारोह में गढ़वाल हितैषिणी सभा के अध्यक्ष श्री सूरत सिंह रावत,महासचिव श्री पवन कुमार मैठाणी जी एवं उनकी कार्यकारिणी द्वारा उपस्थित वरिष्ठ सम्मानित जनों, सहित 40 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
जिनमें वरिष्ठ साहित्यकार श्री ललित केशवान, श्री जबर सिंह कैंतुरा, साहित्यकार श्री दिनेश ध्यानी, पत्रकार श्री सुनील नेगी, नाट्य निर्देशक श्रीमती सुशीला रावत,श्री खुशाल बिष्ट जी,श्री अमर चंद (अमर संदेश),दीप सिलोडी आदि रहे।
इस समारोह में गढ़वाली कुमाऊनी-जौनसारी भाषा अकादमी के माध्यम से श्री सर्वेश्वर बिष्ट एवं उनके समूह द्वारा उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सुप्रसिद्ध लोक गायिका श्रीमती मनोरमा तिवारी भट्ट सहित अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियां मनमोहक रहीं। इस आयोजन में हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए आईएएस प्रदीप बिजल्वाण भी उपस्थित रहे।
इस सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के अग्रणी लोगों ने सहभागिता की, जिनमें दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट, टिहरी की सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, टिहरी के विधायक श्री किशोर उपाध्याय, समाजसेवी एवं मयूर पब्लिक स्कूल के चेयरमैन श्री मनवर सिंह रावत, श्री लखीराम डबराल जी,वरिष्ठ पत्रकार श्री उमाकांत लखेड़ा ,साहित्यकार श्री रमेश चन्द्र घिल्डियाल ‘सरस’, फिल्म निर्देशक श्रीमती सुशीला रावत, गढ़वाल हितैषिणी सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह नेगी, उत्तराखण्ड लोक मंच के अध्यक्ष श्री बृजमोहन उप्रेती, श्री चन्दन प्रेमी, वरिष्ठ कवि एवं सिने अभिनेता श्री बृजमोहन वेदवाल, श्री सुशील बुडाकोटी, श्री जगमोहन सिंह रावत ‘जगमोरा’, गढ़वाली-कुमाऊनी-जौनसारी भाषा अकादमी के सचिव श्री संजय गर्ग, श्री दर्शन सिंह रावत, श्री ललित केशवान, श्री जबर सिंह कैंतुरा, श्री दिनेश ध्यानी, श्री जयपाल सिंह रावत, पत्रकार श्री दाताराम चमोली, श्री सुरेशानन्द बसलियाल, उद्यमी श्री मुकेश हिंदवान, श्री भास्करानंद कुकरेती, श्री अनिल कुमार पंत, नवभारत टाइम्स की वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती पूनम बिष्ट, सुप्रसिद्ध लेखिका डॉ. हेमा उनियाल, ब्लॉगर श्रीमती संतोषी डोभाल, ग्रामीण पत्रकार श्री जगमोहन सिंह डांगी, फिल्म निर्देशक श्री अनुज जोशी, रंगमंच से जुड़ी श्रीमती सुशीला रावत, श्री राकेश गौड़, ‘अलकनंदा’ के संपादक श्री विनोद ढौंडियाल सहित गढ़वाल हितैषिणी सभा की समस्त कार्यकारिणी—अध्यक्ष श्री सूरत सिंह रावत, महासचिव श्री पवन कुमार मैठाणी, उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र सिंह नेगी, श्रीमती रेनू उनियाल, श्री राजेन्द्र चमोली तथा समाज के अनेक प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।”
कार्यक्रम के अंत में “नंदा देवी राजजात “का सुंदर मंचन किया गया ।महत्वपूर्ण है कि सभी वरिष्ठ नागरिकों, सम्मानितजनों को एक मंच पर लाना “गढ़वाल हितैषणि सभा” के वर्तमान कार्यकारिणी का महत्वपूर्व प्रयास रहा जिसके लिए अध्यक्ष महोदय श्री सूरत सिंह रावत, महासचिव श्री पवन कुमार मैठाणी, उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र सिंह नेगी, श्रीमती रेनू उनियाल ,श्री विनोद चमोली ,अन्य भी जो इस आयोजन से जुड़े रहे उनकी महत्वपूर्ण पहल को नमन है जिसकी प्रशंसा अवश्य की जानी चाहिए।बहुत दिनों बाद एक गरिमामय समारोह देखने को मिला। कार्यक्रम का बखूबी संचालन महासचिव श्री पवन कुमार मैठाणी द्वारा किया गया।

Recent Comments