पूर्व पुलिस अधिकारी की बेटी से सात लाख ठगे

0
579

रामनगर। अज्ञात साइबर अपराधियों ने एक पूर्व पुलिस अधिकारी टीडी बेला की बेटी से सात लाख रूपये की ठगी कर ली है। भुक्तभोगी का कहना है कि बैंक खाते को इंटरनेशनल बैंकिंग में रजिस्टर्ड कराने को लेकर आरोपियों ने ठगी की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि शांतिकुंज लखनपुर निवासी शालिनी बेला पुत्री टीडी बेला ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि कुछ लोग उन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज कर रहे थे। उनके बैंक खाते को इंटरनेशनल बैंकिंग में रजिस्टर्ड कराने को कह रहे थे। बताया कि इसके लिए पहले आरोपी ने पांच लाख रूपये एक खाते में ट्रांसफर करवाए। इसके बाद पेटीएम व नेट बैंकिंग के जरिए कुछ सात लाख रूपये की ठगी की। कोतवाल ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ से प्रकरण से जुड़े खातों की जांच भी हो रही है।बता दे कि ठगी का शिकार बनी युवती के पिता टीडी बेला पूर्व में पुलिस उपाधीक्षक पद पर रहे चुके हैं। रिटायरमेंट के बाद से वह अपने घर लखनपुर में रह रहे हैं।