हरिद्वार (कुलभूषण) नगर के जानेमाने समाज सेवी जगदीश लाल पाहवा का 75 वा जन्म दिवस समारोह गांेविन्दपुरी स्थित गंगा घाट पर आयोजित किया गया। जिसमें नगर के विभिन्न गणमान्य लोगो ने प्रतिभाग कर जगदीशलाल पाहवा को शुभकामनाए देते हुए उनके उज्जवल भविष्य व दीर्घ आयु की कामना की।
इस मौके पर जगदीश लाला पाहवा ने कहा की समाज सेवा के क्षेत्र में उनसे जो कुछ भी बन पाता है उसे करने सेे उन्हे सन्तोष की प्राप्ती होती है। गरीब व जरूरत मंद व्यक्ति की मदद करना ही सच्ची ईश्वा सेवा है उनके पास जो कुछ भी वह उनके माता पिता के आर्शीवाद से मिला हैं उसमें से जितना बन पाता है वह समाज में बाटने का काम करते है। वह तो माध्यम मात्र है। देने वाला तो ईश्वर है। इस अवसर पर वृक्षारोपण व गरीबो को भोजन कराने के साथ साथ उन्हे उपहार वितरण किया गया। इसके साथ ही विशेष गंगा पूजन के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाराष्ट के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत ंिसंह कोशियारी रानीपुर विद्यायक आदेश चौहान पूर्व विद्यायक संजय गुप्ता मेयर हरिद्वार नगर निगम अनिता शर्मा सतीश जैन डा सुनील बत्रा पूर्व मेयर मनोज गर्ग सहित विभिन्न धार्मिक संस्थाओ व समाजसेवी संस्थाओ से जुडे लोगो ने शुभकामनाए दी ।




